वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-
बाराबंकी- मसौली के धरौली मोड़ पर रविवार देर रात स्वाट व मसौली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश गोकशी के मुकदमे में फरार चल रहा था। पकड़ा गया बदमाश उस्मान उर्फ कलेजी मसौली बांसा का निवासी है।
रविवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को देख कर रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो गया। जिसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि बदमाश मसौली के एक गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमा में यह वांछित था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
इसपर मसौली व सफदरगंज में गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता व आबकारी अधिनियम समेत करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। बड़ा गांव सीएचसी पर इलाज के लिए पुलिस ले गई है ।