वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-
लखनऊ:- प्रवर्तन निदेशालय (आईडी) के अधिकारी बनकर दिल्ली की 71 वर्षीय महिला को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में पुलिस ने लखनऊ से छह लोगों को पकड़ा है। जालसाजों ने महिला को 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा और कार्रवाई का डर दिखाकर 49 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।
पीड़िता ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी। विभागीय सूत्रों का कहना है कि छानबीन के आधार पर दिल्ली पुलिस ने अमीनाबाद, हसनगंज, मदेयगंज, कैंट इलाके से विशाल, शकील अहमद, ओवैस, अहद, आतिफ और उज्जैब को हिरासत में लिया है। हालांकि, लखनऊ पुलिस के अफसरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस आरोपितों को साथ लेकर गई है।
