सीएम योगी आदित्यनाथ कानून-व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर, 206 डिप्टी एसपी के ट्रांसफर

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-सीएम योगी आदित्यनाथ कानून-व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर, 206 डिप्टी एसपी के ट्रांसफर

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बेहद सुदृढ़ रखने को लेकर अत्यधिक गंभीर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गृह विभाग समय-समय पर आईपीएस और पीपीएस अफसरों के तैनाती स्थल में व्यापक फेरबदल करता रहता है। इसी क्रम में गुरुवार सुबह प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 206 अफसरों का तबादला किया गया है। इनमें सभी डिप्टी एसपी (पुलिस उपाधीक्षक) हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस में गुरुवार को रिकॉर्डतोड़ तबादले किए गए हैं। प्रदेश में 206 डिप्टी एसपी के तबादले किए गए। एक साथ 206 डिप्टी एसपी को बदलने के पीछे का सरकार का कारण सामने आ गया है। लंबे समय से फील्ड की पोस्टिंग में रहे अधिकारियों को पीएसी या अन्य प्रतिष्ठानों में भेजा गया है और पीएसी या अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत रहे अफसरों को फील्ड में तैनात किया गया है। इसके साथ ही उनको भी पोस्टिंग मिली है, जो हाल ही में इंस्पेक्टर से डिप्टी एसपी के पद पर प्रोन्नत हुए हैं।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending