वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-जेईई एडवांस्ड 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर ए
जेईई एडवांस्ड 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और मोबाइल नंबर की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। जेईई एडवांस के लिए प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी. परीक्षा में दो अनिवार्य पेपर होंगे जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी. जेईई एडवांस 2022 प्रोविजनल आंसर की 03 सितंबर को जारी की जाएगी। जेईई एडवांस फाइनल आंसर की 11 सितंबर को जेईई एडवांस रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी। जेईई एडवांस्ड में सफल होने वाले छात्र आईआईटी में यूजी कोर्सेज में ग्रेजुएट डिग्री कोर्स, इंटीग्रेटेड मास्टर प्रोग्राम या इंजीनियरिंग, साइंस या आर्किटेक्चर में ग्रेजुएट-मास्टर ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में दाखिला ले सकेंगे।
EE Advance Admit Card 2022, ऐसे करें डाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर JEE Advance Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 के अनुसार टॉप आईआईटी और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट -
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हैदराबाद
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक, सूरथकल
- जादवपुर यूनिवर्सिटी
- वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी) वाराणसी
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स)
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउरकेला