Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

स्विट्जरलैंड भागने की फिराक में था मेहुल चोकसी, फिर कैसे पकड़ा गया? भारत का एक इशारा और पस्त हुआ भगोड़े का इरादा

वॉयस ऑफ  टू जेड न्यूज:-

नई दिल्ली- भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसियों की सात साल की मेहनत के बाद वो आखिरकार पकड़ा गया।

हीरा व्यापारी और गीतांजलि समूह के मालिक पर अपने भतीजे नीरव मोदी, उसकी पत्नी अमी मोदी और भाई नीशाल मोदी के साथ सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13,500 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। वो साल 2018 में भारत से भाग गया था। इसके बाद उसने एंटीगुआ जाकर भारत की नागरिकता ले ली थी।

इलाज के बहाने एंटीगुआ भाग गया था चोकसी-

मेहुल चोकसी को साल 2021 में अवैध प्रवेश के डोमिनिकन गणराज्य में गिरफ्तार भी कर लिया गया था। उसी हिरासत को संरक्षित करने के लिए CBI की एक टीम भी वहां पहुंची थी। हालांकि, उसके वकीलों ने डोमिनिकन कोर्ट में दलील दी की मेहुल को इलाज के लिए एंटीगुआ लौटने की जरूरत है।

उसके वकीलों ने आश्वासन भी दिया था कि वो स्वस्थ होने के बाद मुकदमे का सामना करने के लिए वापस आ जाएगा। बाद में डोमिनिकन गणराज्य में उसके खिलाफ अवैध प्रवेश के आरोप को भी हटा दिया।


आठ साल तक जांच एजेंसी ने रखी उसपर नजर-

जब वो एंटीगुआ में रहता था, उस समय भी जांच एजेंसी के अधिकारियों ने उसपर कड़ी नजर रखी थी। इसी बीच जांच एजेंसी को पता चला को वो बेल्जियम फरार हो गया है। इसके बाद जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने बेल्जियम सरकार को उसके धोखाधड़ी के मामले के दस्तावेज सौंपे।

आखिरकार बेल्जियम पुलिस ने उसे 12 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को जानकारी मिली कि वो स्विट्जरलैंड भागने के फिराक में था। बता दें कि मेहुल चोकसी की पत्नी बेल्जियम की नागरिक हैं।

अब सवाल है कि क्या मेहुल चोकसी को भारत लाया जाएगा और जांच एजेंसियों को लिए कितनी बढ़ी चुनौती है भगोड़े को स्वदेश लाना?

बता दें कि भारत और बेल्जियम के बीच ब्रिटिश शासन के दौरान 1901 में ही प्रत्यर्पण संधि हुई थी। इसी आधार पर चोकसी पर शिकंजा कस गया है। हालांकि, चोकसी के वकील ने दलील दी है कि भारतीय जेलों में अमानवीय स्थिति है।

कानून के जानकारों के अनुसार, मेहुल चोकसी बेल्जियम में जमानत के लिए अर्जी दे सकता है और प्रत्यर्पण के भारत सरकार के आग्रह का विरोध कर सकता है।

मोहुल चोकसी ने आगे दलील दी है कि अभी तक भारत सरकार की तरफ से उसे ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी’ घोषित नहीं किया गया है।