वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-ऑस्टेलियाई विदेश मंत्री ने कहा कि आज फिलिप ग्रीन को भारत में ऑस्ट्रेलिया के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। ग्रीन विदेश मामलों और व्यापार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। वर्तमान में, जर्मनी में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत थे।
भारत में ऑस्ट्रेलिया के अगले उच्चायुक्त का कार्यभार अब फिलिप ग्रीन संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने शुक्रवार को घोषणा की। उन्होंने कहा कि फिलिप ग्रीन को भारत में ऑस्ट्रेलिया का उच्चायुक्त बनाने का फैसला किया है। वर्तमान में ग्रीन जर्मनी में राजदूत हैं।
विदेश मंत्री ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के घनिष्ठ संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों देश आपस में दृष्टिकोण, चुनौतियों और एक लोकतांत्रिक विरासत को साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापक रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से और क्वाड भागीदारों के रूप में दोनों देश एक शांतिपूर्ण और स्थिर रिश्ते को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं।
ऑस्टेलियाई विदेश मंत्री ने कहा कि आज फिलिप ग्रीन को भारत में ऑस्ट्रेलिया के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। ग्रीन विदेश मामलों और व्यापार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। वर्तमान में, जर्मनी में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत थे। मंत्री ने कहा कि ग्रीन पहले भी सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और केन्या जैसे कई देशों में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त के रूप में काम कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी आर्थिक साझेदारी है, जो एक महत्वाकांक्षी व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करने के साथ-साथ बढ़ेगी। उन्होंने निवर्तमान उच्चायुक्त ओ'फारेल को धन्यवाद दिया।
पिछले महीने हिरोशिमा में क्वाड बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि भारत 2024 में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। पीएम ने कहा था कि क्वाड वैश्विक भलाई, लोगों के कल्याण, समृद्धि और शांति के लिए प्रयास करना जारी रखेगा।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने एकजुट, टिकाऊ, सुरक्षित और समृद्ध भारत-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।