Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

विदेश News

img

पाकिस्तानी मंत्री का दावा- अगले महीने रूस से आएगा सस्ता तेल,

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-पाकिस्तानी पेट्रोलियम डिवीजन काफी समय से रूस से 50 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल कच्चा तेल खरीदने की कोशिश कर रहा था, जो अमेरिका से 10 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल कम है। हालांकि, रूस से समुद्री रास्ते से तेल आने में करीब एक महीना लग जाएगा। तेल सौदे में शामिल अधिकारियों ने कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले पेमेंट का तरीका, शिपिंग लागत और बीमा लागत जैसी शर्तें पूरी कर ली गई थीं।

पाकिस्तान के पेट्रोलियम राज्यमंत्री मुसादिक मलिक ने सोमवार को दावा किया है कि अगले महीने रूस से सस्ते तेल की खेप देश पहुंच जाएगी। मंत्री का कहना है कि इस्लामाबाद ने मॉस्को के साथ समझौता किया है। तेल की पहली खेप अगले महीने कार्गो से पाकिस्तान पहुंच जाएगी।


मलिक ने जनता को आश्वत किया है कि सरकार लोगों को सस्ता तेल उपलब्ध कराएगी। गरीब और अमीर वर्ग के लिए अलग-अलग दाम तय किए जाएंगे। पाकिस्तान राजकोषीय परेशानी से जूझ रहा है, इसलिए हम तलाश में थे कि कैसे हम सस्ते दामों में तेल आयात कर सकें। सरकार ने इस ओर काम किया और अब उम्मीद है कि अमीर और गरीब वर्ग के लिए अलग-अलग बिलिंग की जाएगी। टैरिफ की घोषणा के बाद से समाज के गरीब वर्ग को राहत मिलेगी।


पूर्व प्रधानमंत्री ने किया दावा

बता दें, पाकिस्तानी पेट्रोलियम डिवीजन काफी समय से रूस से 50 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल कच्चा तेल खरीदने की कोशिश कर रहा था, जो अमेरिका से 10 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल कम है। हालांकि, रूस से समुद्री रास्ते से तेल आने में करीब एक महीना लग जाएगा। तेल सौदे में शामिल अधिकारियों ने कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले पेमेंट का तरीका, शिपिंग लागत और बीमा लागत जैसी शर्तें पूरी कर ली गई थी। रूस के साथ तेल समझौता, पाकिस्तान की राजनीति में भी एक विवादित मुद्दा था। पूर्व प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि उनकी सरकार ने ही ऐसी विदेश नीति बनाई थी, जिसमें भारत की तरह पाकिस्तान को भी सस्ते में रूस से तेल मिल सके। 


मलिक भी रूस के दौरे पर गए थे

हालांकि, मौजूदा सरकार ने भी तेल आयात के लिए मॉस्को के साथ समझौते करने का प्रयास किया था। अक्टूबर 2022 में वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा था कि देश रूस से तेल डिस्काउंट पर खरीदने की तैयारी कर रहा है। बाद में तेल और गैस आपूर्ति के लिए मलिक भी रूस के दौरे पर गए थे। इसके अलावा जनवरी में रूसी प्रतिनिधिमंडल समझौते को अंतिम रूप देने के लिए इस्लामाबाद पहुंचा था।