Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

विदेश News

img

नौकरी की तलाश में पाकिस्तान छोड़ रहे पढ़े-लिखे युवा

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-पाकिस्तान में मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और अनिश्चित आर्थिक मंदी और राजनीतिक स्थिति से परेशान उच्च शिक्षित सहित लाखों युवा हर साल रोजगार की तलाश में विदेश जा रहे हैं।

आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान से अब लाखों की संख्या में शिक्षित युवा विदेशों में पलायल कर रहे हैं जिसका मुख्य कारण देश में अनिश्चित आर्थिक संकट और राजनीतिक स्थिति है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में 7,65,000 लोगों ने पाकिस्तान छोड़ा, 2021 में 2,25,000 लोग दूसरे देशों में पलायन कर गए तो वहीं 2020 में 2,88,000 लोग देश छोड़कर चले गए। पाकिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार है, जिसकी आर्थिक हालात खस्ता है। वहीं सरकार के खिलाफ पाक पूर्व पीएम इमरान खान मोर्चा खोले हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट में इस साल के आंकड़ों में 92,000 उच्च शिक्षित लोग भी शामिल हैं, जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और लेखाकार जो देश छोड़ रहे हैं। वहीं जो लोग देश छोड़कर गए हैं उनके लिए मुख्य रूप से सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सबसे पसंदीदा जगह है वहीं रोमानिया में भी काफी पाकिस्तनी गए हैं।

पाकिस्तान से 7,65,000 युवा विदेश गए

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और अनिश्चित आर्थिक मंदी और राजनीतिक स्थिति से परेशान उच्च शिक्षित सहित लाखों युवा हर साल रोजगार की तलाश में विदेश जा रहे हैं। ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन एंड ओवरसीज एम्प्लॉयमेंट के मुताबिक इस साल पाकिस्तान से 7,65,000 युवा विदेश गए। कोरोन काल में इसमें काफी गिरावट आई थी लेकिन अब विदेश जाने वालों की संख्या बढ़ी है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में देश छोड़ने वालों में 92,000 से अधिक स्नातक, 350,000 प्रशिक्षित कर्मचारी और इतनी ही संख्या में अप्रशिक्षित मजदूर शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि 7,36,000 लोग खाड़ी देशों में गए। प्रवासियों में 5,534 इंजीनियर, 18,000 एसोसिएट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, 2,500 डॉक्टर, 2,000 कंप्यूटर विशेषज्ञ, 6,500 लेखाकार, 2,600 कृषि विशेषज्ञ, 900 से अधिक शिक्षक, 12,000 कंप्यूटर ऑपरेटर, 1,600 नर्स और 21,517 तकनीशियन शामिल थे। अकुशल श्रमिकों के समूह में 2,13,000 ड्राइवर शामिल थे।

इन देशों में गए युवा

आंकड़ों के अनुसार, 7,30,000 से अधिक युवा खाड़ी देशों में गए और लगभग 40,000 यूरोपीय और अन्य एशियाई देशों में गए। आंकड़ों से पता चलता है कि 4,70,000 पाकिस्तानी रोजगार के लिए सऊदी अरब, 1,19,000 यूएई, 77,000 ओमान, 51634 कतर और 2,000 कुवैत गए। वहीं आंकड़ों में यह भी उल्लेख किया गया है कि 2,000 पाकिस्तानी इराक गए, 5,000 मलेशिया, 602 चीन, 815 जापान और 136 तुर्की गए। इसके अलावा 478 पाकिस्तानी रोजगार की तलाश में अफ्रीका के सूडान गए।

वहीं यूरोपीय देश में प्रवास करने वालों में सबसे अधिक 3,160 पाकिस्तानी युवा रोमानिया जा रहे थे। इसके बाद 2,500 ग्रेट ब्रिटेन, 677 स्पेन, 566 जर्मनी, 497 ग्रीस और 292 इटली आए। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका में जाने के लिए 700 लोगों ने पंजीकरण कराया है। वहीं पाकिस्तान छोड़ने वालों में आधे से ज्यादा 4,24,000 पंजाब प्रांत के लोग हैं,  इसके बाद 27,000 पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से, 7,000 बलूचिस्तान से और 6,000 इस्लामाबाद से थे।