Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

विदेश News

img

ईरान में हिजाब विरोधी हुंकार से हिली हुकूमत

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-ईरान में महसा अमिनी की मौत के बाद हिजाब के विरोध में शुरू हुआ प्रदर्शन चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है, लेकिन यह उसी गति से आगे बढ़ रहा है, जिसके साथ इसकी शुरुआत हुई थी।
ईरान में महसा अमिनी की मौत के बाद हिजाब के विरोध में शुरू हुआ प्रदर्शन चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है, लेकिन यह उसी गति से आगे बढ़ रहा है, जिसके साथ इसकी शुरुआत हुई थी। इस प्रदर्शन को दुनिया के अन्य देशों का भी समर्थन मिल रहा है। सरकार ने लाठी से लेकर गोलियां तक चलाईं, लेकिन महिलाएं प्रदर्शन से एक कदम भी पीछे नहीं हटीं। उन पर जितनी सख्ती की जा रही है वो उतनी ही मुखर हो रही हैं। मानवाधिकार समूह ने दावा किया है कि विरोध प्रदर्शन में अब तक 185 लोगों की मौत हो चुकी है। 900 से अधिक लोग हिंसक झड़प में घायल हुए हैं। इसके साथ दो हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि ईरानी सरकार की तरफ से इससे संबंधित कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। वहीं, मानवाधिकार समूह के मुताबिक मरने वाले और हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या इससे कहीं अधिक है। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हिजाब जला रही हैं। बता दें कि ईरान 2009 के हरित आंदोलन के बाद से इन प्रदर्शनों के जरिए ईरान के धर्मतंत्र के खिलाफ सबसे बड़ी चुनौती पेश की गई है।

महिलाओं की भागीदारी
ईरान में महिलाओं की युवा पीढ़ी को आजादी चाहिए। वे खुलकर जीना चाहती हैं। यही वजह है कि वे ईरान के इस्लामी गणराज्य में सामाजिक, राजनीतिक या सांस्कृतिक अपना भविष्य नहीं देखती हैं। ये महिलाएं अपने माता-पिता और दादा-दादी के विपरीत खुलकर जीना चाहती हैं। इस प्रदर्शन में मारी गई शकरामी और इस्माइलजादेह ने युवा पीढ़ी को हंसना और कल्पनाशील होना सिखाया। उन्होंने देश में सामाजिक मूल्यों की शुरुआत की। इसके साथ ही शकरामी और इस्माइलजादेह ने लोगों को अलग तरह से सोचने और कार्य करने का साहस दिया।
बिना सिर ढके मार्च निकाला
विरोध प्रदर्शन के सामने आए कुछ वीडियो में सुरक्षा बलों द्वारा महिला प्रदर्शनकारियों को पीटते और धक्का देते हुए देखा जा सकता है। इनमें वे महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने अपना हिजाब उतार दिया था। ईरान में हिजाब पहनना अनिवार्य है। अधिकारियों के इंटरनेट पर रोक लगाने के बावजूद राजधानी तेहरान और अन्य जगहों के वीडियो ऑनलाइन प्रसारित हो रहे हैं। सोमवार को एक वीडियो में विश्वविद्यालय और हाई स्कूल के छात्रों को प्रदर्शन तथा नारेबाजी करते हुए देखा गया। कुछ महिलाएं व लड़कियां बिना सिर ढके सड़कों पर मार्च निकालती नजर आईं।

कुर्द में ईरानी बलों ने फिर तेज की कार्रवाई
ईरान में प्रदर्शन को कुचलने के लिए सरकारी बलों ने देश के कुर्द क्षेत्रों में मंगलवार को अपनी कार्रवाई तेज कर दी। दंगा रोधी पुलिस ने ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत की राजधानी सानंदाज में गोलीबारी की। वहीं एमनेस्टी इंटरनेशनल और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने महसा अमिनी की मौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को निशाना बनाने के लिए ईरान की निंदा की है। इस बीच तेल कंपनियों में काम करने वाले कुछ लोगों ने भी सोमवार को दो प्रमुख रिफाइनरी परिसरों में विरोध-प्रदर्शन किया।
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी गिरफ्तार
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफसंजानी की बेटी को पिछले महीने महसा अमिनी की मौत के बाद विरोध प्रदर्शनों के बीच तेहरान से गिरफ्तार किया गया था। पूर्व विधायक और महिला अधिकार कार्यकर्ता 59 वर्षीय फैजेह हाशमी को 27 सितंबर को राजधानी तेहरान में निवासियों को प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।