Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

विदेश News

img

रूसी सैनिकों ने 4 से 82 साल तक की महिलाओं संग की यौन हिंसा; कैद में पिटाई

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-आयोग ने उन जगहों का दौरा किया, जहां लोगों को गिरफ्तार कर रखा गया था। कब्रों पर जाकर आयोग की टीम ने पूछताछ की। 27 कस्बों और बस्तियों के साथ-साथ कब्रों और हिरासत व यातना केंद्रों का दौरा किया।
यूक्रेन में रूस की ओर से किए गए अपराधों की जांच को लेकर गठित आयोग ने रूसी सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यूक्रेन में रूसी सैनिकों ने आम नागरिकों पर भीषण अत्याचार किए। संयुक्त राष्ट्र ने इस साल मार्च में अधिकारों के हनन की जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग बनाया था। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी सैनिकों ने आबादी वाले इलाकों पर बमबारी की। साथ ही फांसी, यातना और भीषण यौन हिंसा की घटनाओं को अंजाम दिया। संयुक्त राष्ट्र की तीन स्वतंत्र विशेषज्ञों की टीम ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को रिपोर्ट सौंपी है। आयोग ने उन जगहों का दौरा किया, जहां लोगों को गिरफ्तार कर रखा गया था। कब्र और अन्य स्थानों पर जाकर आयोग की टीम ने पूछताछ की। टीम ने 27 कस्बों और बस्तियों के साथ-साथ कब्रों और हिरासत व यातना केंद्रों का दौरा किया। करीब 150 से अधिक पीड़ितों और गवाहों का साक्षात्कार लिया। साथ ही उन्होंने वकील समूहों और सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की।

जांच समिति ने क्या पाया...

यौन हिंसा
रूसी सैनिकों ने 4 साल से 82 साल की महिलाओं के साथ यौन हिंसा की। रिश्तेदारों के सामने सैनिकों ने यह अत्याचार किया। यूएन की रिपोर्ट में बताया गया है कि आयोग ने बच्चों का बलात्कार और यातनाओं के मामलों की जानकारी इकट्ठा की है।

यातना
गवाहों ने कैद में पिटाई, बिजली के झटके और जबरन नग्न करने जैसी यातना के बारे में बताया है। कई शवों के गले में लटकाए जाने के निशान, पीठ के पीछे बंधे हाथ, सिर पर गोली मारकर और गला रेतकर हत्या की गई। यूएन की रिपोर्ट में जिक्र है कि नागरिकों व लड़ाकों में बिना पहचान किए हमले किए।
हर शहर में अत्याचार किया...
कीव
रूसी सैनिकों के लौटने के बाद 900 लाशें पाई गईं। पांच नागरिकों की हत्या उस समय की, जब वे पोस्ट ऑफिस की रक्षा कर रहे थे। मेयर ने कहा रूसी सैनिकों ने घरों की खिड़कियों पर गोलियां दागीं।

बुचा
गोली और छर्रे के घाव के साथ सामूहिक कब्र में दफन मिले 67 शव मिले हैं।

चेर्नीहीव
खाने के लिए कतार में खड़े 14 लोगों की गोली मारकर हत्या की गई। हमलों में 25 अन्य की मौत हुई, जिसमें 6 बच्चे शामिल हैं।

ओडेसा
कई आवासीय परिसरों पर हवाई हमले में 11 नागरिक मारे गए।

मारियुपोल
तीन लोग मारे गए। प्रसूति व बच्चों के अस्पताल में बम विस्फोट में 17 घायल हुए।

इजियम
रूसी सैनिकों के इलाके से हटने के बाद से सामूहिक कब्रों में 440 शव मिले।
खार्कीव
रूसी सेना ने भाग रहे नागरिकों को ले जा रहे काफिले पर गोली चलाई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला और किशोरी सहित दो लोग मारे गए।

रूस ने इंकार किया
रूस को यूएन काउंसिल की बैठक में आरोपों का जवाब देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन रूस की ओर से कोई नहीं पहुंचा। रूस ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने यूएन काउंसिल की बैठक में कहा, 'यूक्रेन में 445 कब्रों में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और सैनिकों के शव पाए गए हैं। इस युद्ध के लिए रूस को सजा मिलनी चाहिए।'