Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

मनोरंजन News

img

क्या अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने कर दिया अपना रिलेशनशिप कन्फर्म

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-अनन्या पांडे अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। अब कुछ दिनों से अनन्या का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ काफी जोड़ा जा रहा है और बीती रात दोनों साथ नजर आए।
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का नाम कुछ दिनों से बहुत सुर्खियों में है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बुधवार रात को रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी की कुछ फोटोज सामने आईं जिसमें दोनों सबसे अलग एक-दूसरे के साथ बात करते दिखे। इतना ही नहीं अब गुरुवार को मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी रखी थी जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इस दौरान आदित्य और अनन्या लगभग एक समय पर आए और फिर दोनों ने साथ में फोटोज क्लिक करवाईं। इतना ही नहीं दोनों ने ब्लैक कलर का ही आउटफिट पहना था। दरअसल, सभी सेलेब्स को देखकर साफ पता चल रहा था कि मनीष की दिवाली पार्टी का थीम कलर व्हाइट, ब्लैक और गोल्डन था। हालांकि आदित्य और अनन्या ने ब्लैक कलर के आउटफिट्स ही चुने। अब दोनों की साथ में फोटोज और वीडियोज देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या दोनों ने एक तरह से अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर लिया है। वैसे बता दें कि इनके रिलेशनशिप की अफवाह करण जौहर के शो कॉफी विद करण से हुई थी। करण ने बताया था कि एक पार्टी के दौरान उन्होंने आदित्य और अनन्या को साथ में काफी अलग में टाइम स्पेंड करते देखा। अनन्या ने इस पर ज्यादा रिएक्ट नहीं किया। लेकिन उन्होंने आदित्य को हॉट बोला था। खैर अब देखते हैं कि आखिर कब तक दोनों इन खबरों को रोक पाएंगे। अनन्या के बारे में बता दें कि इससे पहले वह ईशान खट्टर को डेट कर रही थीं। दोनों ने कभी अपना रिलेशन एक्सेप्ट नहीं किया था। लेकिन दोनों को साथ में कई बार टाइम स्पेंड करते देखा गया था। इतना ही नहीं दोनों इसी साल के शुरुआत में साथ में मालदीव भी गए थे। दोनों को एयरपोर्ट पर साथ में आते हुए और जाते हुए स्पॉट किया गया था। करण जौहर ने अपने शो में ये भी बताया था कि दोनों रिलेशनशिप में थे और अब अलग हो गए हैं।

प्रोफेशनल लाइफ

अनन्या की प्रोफेशल लाइफ की बात करें तो उनके पास 2 फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं खो गए हम कहां और ड्रीम गर्ल 2। खो गए हम कहां में वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ड्रीम गर्ल 2 में वह आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी।
वहीं आदित्य रॉय कपूर की बात करें तो वह अब फिल्म गुमराह में नजर आएंगे। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसमें आदित्य के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं।