वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-एक यूजर नें इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'रणवीर और सामंथा का विक्स एड कितना क्यूट है। उसकी हिंदी कमाल की है।' फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
आ गया रणवीर सिंह और सामंथा का पहला प्रोजेक्ट, साउथ एक्ट्रेस संग वीडियो देखकर ऐसा है लोगों का रिएक्शन
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और सामंथा रूथ प्रभु की जोड़ी बड़े पर्दे पर कब देखने मिलेगी इस सवाल का जवाब तो फिलहाल कोई नहीं दे सकता
लेकिन उससे पहले दोनों एक टीवी कॉमर्शियल के लिए साथ जरूर आ गए हैं। एक एड वीडियो के लिए दोनों ने साथ में काम किया है जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
फैंस को सामंथा और रणवीर सिंह की जोड़ी इतनी पसंद आई है कि दोनों अब उनकी पहली फिल्म के लिए सब्र नहीं हो रहा।
कॉफी विद करण' में अक्षय कुमार संग पहुंचीं
सोशल मीडिया पर दोनों के एड वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग उनकी तारीफें करते नहीं थम रहे।
एक यूजर नें इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'रणवीर और सामंथा का विक्स एड कितना क्यूट है। उसकी हिंदी कमाल की है।' ब
ता दें कि करण जौहर होस्टेड चैट शो 'कॉफी विद करण' में सामंथा रूथ प्रभु ने अक्षय कुमार के साथ एंट्री ली थी और दोनो की कैमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
बता दें कि साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा - द राइज' में आइटम नंबर परफॉर्म करती नजर आई थीं।
उनका गाना 'ऊ आंटवां' देखते ही देखते हर जगह वायरल हो गया था। अब 'कॉफी विद करण' में सामंथा का आना इस बात का सबूत माना जा रहा है कि अब वह बॉलीवुड में भी कई प्रोजेक्ट करेंगी।
सामंथा रूथ प्रभु की आने वाली फिल्मों की लिस्ट
फिलहाल सामंथा रूथ प्रभु की फिल्मोग्राफी लिस्ट की बात करें तो आने वाले वक्त में उनके पास 'शाकुंतलम', 'यशोदा' और 'खुशी' जैसी फिल्में हैं।
ये सभी तमिल और तेलुगू भाषा में बन रही फिल्में हैं जिन्हें इसी साल रिलीज कर दिया जाएगा। बात करें रणवीर सिंह के साथ सामंथा के एड की
तो पिछले दिनों तस्वीरें सामने आने के बाद माना जा रहा था कि शायद रणवीर और सामंथा साथ में फिल्म करने जा रहे हैं, लेकिन ये एड वीडियो सामने आने के बाद सारी बात खुल गई है।