Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

गोगामेड़ी के हत्यारों पर खुलासा: मनाली-मंडी में की सैर, फिर चंडीगढ़ को बनाया ठिकाना, इस पहचान पर मिला होटल

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- गोगामेड़ी की हत्या की सुपारी देने वाले महेंद्रगढ़ के रामवीर सिंह जाट को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को पुलिस दिल्ली लेकर गई है। 

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल दो मुख्य आरोपियों नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को शनिवार की रात पुलिस ने चंडीगढ़ की एक होटल से गिरफ्तार किया। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रविवार की सुबह चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-24 स्थित होटल में दबिश दी। टीम ने यहां होटल का रजिस्टर जांचा और तीन लोगों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी होटल में फर्जी पहचान पत्र के सहारे रुके थे। होटल मे रुकने के लिए आरोपियों ने अपना नाम देविंद्र कुमार, जयवीर सिंह और सुखवीर सिंह बताया था। इसके बाद पुलिस होटल के रिसेप्शनिस्ट को अपने साथ ले गई है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी शनिवार शाम 7:40 बजे कमल पैलेस में रुकने पहुंचे थे। सेक्टर 24 में यह होटल एक शराब ठेके के बगल में बना है। इसकी तीसरी मंजिल पर बने कमरा नंबर 105 में सभी आरोपी ठहरे थे। रविवार सुबह सेक्टर-17 थाना प्रभारी राजीव कुमार, सेक्टर-11 थाना प्रभारी मलकीत सिंह और सेक्टर-24 पुलिस चौकी प्रभारी समेत करीब दर्जनभर पुलिसकर्मियों ने होटल में दबिश दी। यहां दस्तावेज की जांच की और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस होटल संचालक से भी पूछताछ कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात लगभग 8:30 बजे चंडीगढ़ के होटल में दबिश दी थी। यहां से दो शूटर समेत तीन लोगों को दबोचा था। गिरफ्तार आरोपियों में शूटर रोहित राठौर, नितिन फौजी और इनका एक मददगार उधम शामिल है। जानकारी के मुताबिक तीनों वारदात को अंजाम देने के बाद हिसार पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल के मनाली और मंडी ठहरे। वहां से चंडीगढ़ पहुंचे थे।

उधर, गोगामेड़ी की हत्या की सुपारी देने वाले महेंद्रगढ़ के रामवीर सिंह जाट को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को पुलिस दिल्ली लेकर गई है। 

पांच दिसंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दो शूटरों नितिन फौजी और रोहित राठौड़ ने श्याम नगर में उनके ही आवास में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी।