Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

MP Politics: शिवराज-तोमर या कैलाश-पटेल के CM बनने पर ऐसे बनेंगे नए समीकरण, जाने कौन किस रोल में हो सकता है फिट

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- इस बीच विधायक का चुनाव जीते 5 सांसदों ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हैं। सियासी चर्चा तेज है कि राज्य का नया मुखिया कौन होगा। इसे लेकर कई स्थितियां बन रही है।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हो गए है, लेकिन अभी तक सीएम का चुनाव नहीं हुआ है। छह दिन बाद भी पूरे प्रदेश में एक ही सवाल गूंज रहा है कि शिवराज सिंह चौहान फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे या कोई नया नेता सत्ता पर काबिज होगा या फिर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कोई सरप्राइज नाम सामने करेगा? इस बीच विधायक का चुनाव जीते 5 सांसदों ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हैं। सियासी चर्चा तेज है कि राज्य का नया मुखिया कौन होगा। इसे लेकर कई स्थितियां बन रही है। अगर शिवराज सिंह चौहान सीएम बने रहते है तो नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय का क्या होगा। या फिर अन्य किसी नेता को सीएम बनाया जाता है तो शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेता क्या करेंगे।

अगर शिवराज सीएम बनते हैं तो क्या करेंगे पटेल-विजयवर्गीय

प्रहलाद पटेल: शिवराज सिंह चौहान के बाद ओबीसी वर्ग के सबसे बड़े नेता। चुनाव से ठीक पहले पटेल की दावेदारी प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी थी, लेकिन पार्टी ने फैसला टाल दिया। अब वे डिप्टी सीएम बनाए जा सकते है। प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी भी सौंपी जा सकती है।

कैलाश विजयवर्गीय: मालवा—निमाड़ का बड़ा चेहरा है। इस क्षेत्र में भाजपा ने 66 में 48 सीटे जीती है। विजयवर्गीय पूर्व की सरकार में भी मंत्री रहे चुके हैं। अगर शिवराज सीएम बने तो विजयवर्गीय डिप्टी सीएम या प्रदेश अध्यक्ष हो सकते है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव लड़ने का विकल्प भी खुला है।

नरेंद्र सिंह तोमर: शिवराज सीएम बने रहते है तो प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल सकते है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने का विकल्प भी खुला है।

प्रहलाद पटेल सीएम बनें तो क्या करेंगे शिवराज

यदि प्रहलाद पटेल सीएम बने तो शिवराज सिंह चौहान को केंद्र या पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल भी खत्म होने जा रहा है। भविष्य में शिवराज राष्ट्रीय अध्यक्ष के भी दावेदार हो सकते है। लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते है।

नरेंद्र सिंह तोमर के लिए विधानसभा अध्यक्ष बनने का विकल्प इस स्थिति में भी खुला हुआ है। इस बात की संभावना है कि है कि दोबारा सांसद का चुनाव लड़कर लोकसभा में पहुंचे और केंद्र सरकार में मंत्री बनें।

कैलाश विजयवर्गीय के लिए डिप्टी सीएम का विकल्प खुला हुआ है। कैबिनेट में बड़े विभाग के मंत्री भी बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा चुनाव लड़ने का विकल्प भी हो सकता है।

तोमर सीएम बनें डिप्टी सीएम होंगे प्रहलाद पटेल

यदि नरेंद्र सिंह तोमर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए जाते हैं तो प्रहलाद पटेल को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। पटेल को किसी बड़े विभाग की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। केंद्र में तोमर की जगह शिवराज सिंह चौहान ले सकते हैं। पार्टी में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी संभालने और लोकसभा चुनाव लड़ने का विकल्प खुला हुआ है। कैलाश विजयवर्गीय भी डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं।

कैलाश विजयवर्गीय सीएम बने तो…

अगर कैलाश विजयवर्गीय सीएम बनते है तो प्रहलाद पटेल उप मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। बड़े विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। नरेंद्र सिंह तोमर के पास विधानसभा अध्यक्ष बनने का विकल्प खुला है। प्रदेश अध्यक्ष भी बनाए जा सकते हैं। या फिर केंद्र में फिर जा सकते हैं। इस स्थिति में शिवराज सिंह चौहान के पास केंद्र में मंत्री या फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का विकल्प खुला हुआ है।