Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

Jaipur Crime: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष पर चार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; अस्पताल में मौत

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जयपुर से राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष पर बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस हमले में दो लोग घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन इलाज के दौरान सुखदेव सिंह की मौत हो गई। जानें पूरा मामला...।

राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को जयपुर में गोली मार दी गई है। सुखदेव सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, फायरिंग और हत्या की इस घटना के बाद अब शहर भर के पुलिस अधिकारी आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं। गोलीबारी की जगह पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ देर पहले जयपुर के श्याम नगर इलाके में गोगामेड़ी के घर के नजदीक ही उन पर हमला हुआ है। फायरिंग की इस घटना की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंची तो वैसे ही उनके समर्थक और समाज से जुड़े लोग अस्पताल पहुंचने लगे। लेकिन उनको अस्पताल में जाने नहीं दिया गया। वहां पर भी पुलिस का बंदोबस्त किया गया है। इस घटना के बाद अब शहर में माहौल खराब नहीं हो इसके लिए भी पुलिस अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे शहर में हंगामा मचा हुआ है।

सोशल मीडिया के जरिए खबर तेजी से वायरल हो रही है। गोगामेड़ी सबसे पहले आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद चर्चा में आए थे। उस समय आनंदपाल के शव को लेकर काफी दिनों तक प्रदर्शन किया गया था। उसके बाद गोगामेड़ी का नाम काफी ज्यादा चर्चा में आया था।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी उस समय चर्चा में आ गए थे जब फिल्म पद्मावती के शूटिंग के दौरान प्रसिद्ध निर्देशक संजय लीला भंसाली को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने उन्हीं के सेट पर जाकर थप्पड़ मार दिया था। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने पद्मावती फिल्म के खिलाफ निरंतर मोर्चा खोलकर पूरे देश में इसका विरोध किया, जिसका नतीजा यह निकला की फिल्म निर्माता को फिल्म का नाम बदलकर पद्मावत करना पड़ा और उसमें से कई दृश्यों को भी हटाना पड़ा। इसके बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजपूत समाज में युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध चेहरा बन गए। सुखदेव सिंह ने 2018 चुनाव में भादरा से भारतीय जनता पार्टी से टिकट भी मांगा था जो सुखदेव सिंह को नहीं मिला था। सुखदेव सिंह की पिछले कई वर्षों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ आपसी झड़प की खबरें आ रही थी।