BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

अरब सागर में चक्रवातों की संख्या बढ़ोतरी; 10 सालों में गई सैकड़ों की जान

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-'कुछ दशकों में अरब सागर में भी चक्रवातों की संख्या और तीव्रता में वृद्धि हुई है। हर साल औसतन पांच से छह उष्णकटिबंधीय चक्रवात उठते हैं, जिनमें से दो या तीन गंभीर  होते हैं।

भयानक चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' गुरुवार को गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ में तट से टकराया। इसके साथ ही तबाही शुरू हो गई और हवा की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। इससे जखाऊ राजमार्ग बंद करना पड़ा। चक्रवात के चलते कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। भावनगर में एक पिता और पुत्र की पानी से भरे नाले में डूबने से मौत हो गई। द्वारका में पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बातकर हालात का जायजा लिया। कुछ दशकों में अरब सागर में भी चक्रवातों की संख्या और तीव्रता में वृद्धि हुई है। हर साल औसतन पांच से छह उष्णकटिबंधीय चक्रवात उठते हैं, जिनमें से दो या तीन गंभीर  होते हैं।

कोरोना की दूसरी लहर के समय आया 'तौकाते'

17 मई, 2021 को गुजरात के दक्षिणी तट से टकराने वाला अत्यंत गंभीर चक्रवात तौकाते का प्रकोप उस समय देखा गया था, जब देश कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा था। 185 किमी प्रति घंटे की गति से चली हवाओं से गुजरात, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र में 100 लोगों की जान गई थी।

'अम्फान' ने ली 129 की जान

बंगाल के उत्तर हिंद महासागर में सुंदरवन के पास 20 मई, 2020 को पैदा हुए तूफान अम्फान ने ओडिशा के तट से टकराने के बाद भारी तबाही मचाई थी। भारत और बांग्लादेश में 129 लोगों की जान चली गई थी।

'फानी' ने लीं 64 जानें

3 मई, 2019 को 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने ओडिशा में पुरी के पास और देश के पूर्वी तट पर भारी तबाही मचाई थी। 64 लोगों की जान चली गई थी।

'हुदहुद' से हुई 124 की मौत

तूफान हुदहुद ने 12, अक्तूबर 2014 को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई थी। इसने लगभग 124 की जान ले ली।