वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-महाराष्ट्र के ठाणे में लगी भीषण आग की चपेट में आने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दूसरी ओर केरल में पुलिस ने किझक्कल में आठ उच्च क्षमता वाले देशी बम जब्त किए हैं। पढ़ें अहम खबरें...
महाराष्ट्र के ठाणे शिवाजी नगर में आग लगने की घटना सामने आई है। हादसे में चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ठाणे नगर निगम के मुताबिक, ठाणे शिवाजी नगर में आग लगने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की घटना में घायल हुए चारों लोगों को आगे के इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल, मुंबई में स्थानांतरित कर दिया गया है।
इस बीच केरल के कन्नूर जिले के कन्नवम पुलिस थाने की सीमा के भीतर किझक्कल में आठ उच्च क्षमता वाले देशी बम पाए गए। बम बोरियों में भरकर पुलिया के नीचे रखे गए थे। बम निरोधक दस्ते ने उन्हें निष्क्रिय कर दिया है। कन्नवम पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कन्नवम पुलिस स्टेशन उप-निरीक्षक सतीशन वी ने यह जानकारी दी है।