BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

'40 फीसदी कमीशन-मुक्त' और प्रगतिशील कर्नाटक

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा अपने दक्षिणी गढ़ को बरकरार रखते हुए इतिहास रचने की कोशिश कर रही है, जबकि जुझारू कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले वापसी की कोशिश कर रही है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से एक प्रगतिशील और "40 प्रतिशत कमीशन-मुक्त" राज्य बनाने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा अपने दक्षिणी गढ़ को बरकरार रखते हुए इतिहास रचने की कोशिश कर रही है, जबकि जुझारू कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले वापसी की कोशिश कर रही है।

राहुल गांधी ने 'कांग्रेस विनिंग150' हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए हिंदी में ट्वीट किया, "कर्नाटक का वोट पांच गारंटी के लिए, महिलाओं के अधिकार के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, गरीबों के उत्थान के लिए। आइए, ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। '40 फीसदी कमीशन’ मुक्त और प्रगतिशील कर्नाटक का साथ में निर्माण करें। उन्होंने कांग्रेस की पांच गारंटियों वाला एक ग्राफिक भी साझा किया।

प्रियंका गांधी ने मतदाताओं से की अपील

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य के लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने का आग्रह किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कर्नाटक में भी बड़े पैमाने पर प्रचार किया था। उन्होंने ट्विटर पर कहा, विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही मैं कर्नाटक के अपने सभी बहनों और भाइयों से आग्रह करती हूं कि वे बाहर निकलें और बदलाव के लिए वोट करें। कांग्रेस विनिंग150' हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए प्रियंका ने कहा, यह समय एक मजबूत एवं विकास करने वाली और सक्षम सरकार लाने का है, जो आप लोगों की भलाई के लिए निरंतर काम करें।’

कर्नाटक के लोगों ने प्रगतिशील और पारदर्शी सरकार चुनने का फैसला किया है : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने पहले ही एक प्रगतिशील और पारदर्शी सरकार चुनने का फैसला कर लिया है। खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक के लोगों ने फैसला किया है कि वे एक प्रगतिशील, पारदर्शी और कल्याणकारी सरकार चुनेंगे। आज बड़ी संख्या में मतदान करने का समय है। हम लोकतंत्र की प्रक्रिया में भाग लेने वाले उन सभी लोगों का स्वागत करते हैं जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं।’’

बता दें कि कर्नाटक में 224 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। यह चुनाव मुख्य रूप से सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य भर में 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 2,615 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे। मतों की गिनती 13 मई को होगी।