BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

246 भारतीयों को लेकर एक और फ्लाइट मुंबई पहुंची;

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-विदेश सचिव ने कहा कि हम SAF (सूडानी सशस्त्र बल) और RSF (रैपिड सपोर्ट फोर्स) दोनों के संपर्क में हैं। हमारे संबंध अच्छे रहे हैं। हम सभी पक्षों के साथ संपर्क में हैं, ताकि भारतीयों को सुरक्षित क्षेत्रों और फिर पोर्ट सूडान ले जाया जा सके।

ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से 246 भारतीयों को लेकर एक और फ्लाइट मुंबई पहुंची। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने गुरुवार को कहा कि सूडान में हालात बहुत जटिल और अप्रत्याशित बने हुए हैं। इस बीच भारत का उद्देश्य उस देश में फंसे हर भारतीय को खतरे से बाहर निकालने पर है। क्वात्रा ने 'ऑपरेशन कावेरी' पर जानकारी देते हुए कहा कि लगभग 1,700 से 2,000 भारतीय नागरिकों को संघर्ष क्षेत्रों से बाहर निकाला जा चुका है।

विदेश सचिव ने कहा कि भारत सूडान और दो युद्धरत गुटों के संपर्क में है। संबंधित पक्षों से सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद हम अपने नागरिकों को निकालने में सफल हो पा रहे हैं, क्योंकि वे समझते हैं कि नई दिल्ली खार्तूम के साथ एक बहुत मजबूत विकास साझेदारी साझा करता है। उन्होंने कहा कि हम SAF (सूडानी सशस्त्र बल) और RSF (रैपिड सपोर्ट फोर्स) दोनों के संपर्क में हैं। हमारे संबंध अच्छे रहे हैं। हम सभी पक्षों के साथ संपर्क में हैं, ताकि भारतीयों को सुरक्षित क्षेत्रों और फिर पोर्ट सूडान ले जाया जा सके।

सूडान में भारतीयों की कुल संख्या के बारे में उन्होंने कहा कि लगभग 3,100 ने सूडानी राजधानी खार्तूम में भारतीय दूतावास के साथ ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जबकि अतिरिक्त 300 मिशन के साथ संपर्क में हैं। सूडान में भी लगभग 900 से 1,000 पीआईओ (भारतीय मूल के व्यक्ति) हैं।

ऐसे चल रहा अभियान

खार्तूम और पोर्ट सूडान के बीच की दूरी लगभग 850 किलोमीटर है। बस से यात्रा का समय 12 से लेकर 18 घंटे तक होता है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत आईएनएस सुमेधा, आईएनएस तेग और आईएनएस तरकश को तैनात किया है, जबकि भारतीय वायु सेना ने अपने दो सी130जे परिवहन विमानों को भी मोर्चे पर लगा दिया है। भारतीयों को जेद्दा ले जाने के लिए जहाजों और विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जहां से उन्हें भारत लाया जा रहा है।

अब तक इतने लोग वापस आए

क्वात्रा ने बताया कि लगभग 600 भारतीय नागरिक या तो भारत आ चुके हैं या रास्ते में हैं। जेद्दा से कल रात चार्टर्ड विमान से 360 भारतीय नई दिल्ली पहुंचे थे। वर्तमान में हमारे पास जेद्दा में 495 भारतीय नागरिक हैं। पोर्ट सूडान में 320 भारतीय हैं। पोर्ट सूडान में और लोगों को लाने के लिए हमारे पास और बसें हैं। विदेश सचिव ने यह भी कहा कि 42 भारतीय नागरिक दक्षिण सूडान चले गए हैं।