Friday August 22, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

पूर्व सीएम चरणजीत को नोटिस से गरमाई सियासत,

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-   जालंधर में चन्नी का मजबूत जनाधार है। ऐसे में पार्टी इसे मनोबल तोड़ने की कोशिश के रूप में देख रही है। गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद चन्नी विदेश चले गए थे। उस समय आरोप लगाए जा रहे थे कि चन्नी घोटालों से बचने के लिए विदेश भागे हैं।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को विजिलेंस ब्यूरो के नोटिस से पंजाब की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसे बदलाखोरी की राजनीति बताया है। वहीं, आप के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा है कि अगर सब ठीक है तो कांग्रेस को किस बात का डर है।

चन्नी घोटालों से बचने के लिए विदेश भागे

दरअसर, जालंधर में चन्नी का मजबूत जनाधार है। ऐसे में पार्टी इसे मनोबल तोड़ने की कोशिश के रूप में देख रही है। गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद चन्नी विदेश चले गए थे। उस समय आरोप लगाए जा रहे थे कि चन्नी घोटालों से बचने के लिए विदेश भागे हैं। हालांकि, चन्नी ने उस समय विदेश से मीडिया से बात कर कहा था कि वह आंखों से जुड़ी बीमारी से पीड़ित हैं। जल्दी ही इलाज करवाकर लौटेंगे।

पार्टी वर्करों से मीटिंग कर रहे थे सीएम

इसके बाद बाद वह करीब दो महीने पहले भारत आए। साथ ही इलाके में सक्रिय हो गए। सबसे पहले गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से मिलने मानसा गए तो उस दौरान कोविड के समय के एक केस के मानसा पुलिस ने उन्हें समन सौंपे। इसके बाद वह लगातार पार्टी वर्करों से मीटिंग कर रहे थे। इसी बीच उनके खिलाफ किसी ने सरकारी फंडों का प्रयोग अपने पारिवारिक समारोह में करने के संबंध में शिकायत दी।

इसके बाद पता चला कि चन्नी विदेश जाने वाले हैं तो विजिलेंस ने उनके खिलाफ एलओसी जारी कर दी। इसके बाद चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि वह एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने अपनी टिकटें कैंसिल करवा दी है। अब वह सारे मामले का सामना करेंगे।

कांग्रेस के कई नेता पहुंच चुके हैं सलाखों के पीछे

जब से राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, तब से कई पूर्व मंत्रियों और नेताओं पर विजिलेंस ने कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के आरोप में कई पूर्व मंत्री सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। इनमें सीनियर कांग्रेसी नेता साधू सिंह धर्मसोत, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु (अब जमानत पर), पूर्व मंत्री व मौजूदा भाजपा नेता सुदंर शाम अरोड़ा को केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है, जबकि पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां व कांग्रेस नेता कैप्टन संदीप संधू भी केस का सामना कर रहे हैं।

सीनियर कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, फिरोजुपर के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों, पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, पूर्व कांग्रेस नेता व गुरदासपुर के विधायक पहाड़ा बरिंदरमीत सिंह पहाड़ा व पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला के खिलाफ भी जांच चल रही है।

चन्नी के भाजपा में जाने की थी अटकलें

कुछ दिनों से चर्चा यह भी थी कि चरणजीत सिंह चन्नी भाजपा में शामिल होने जा रहे है। जैसे यह बात उठी तो उसके बाद कांग्रेस के राज्य प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग उनके घर पहुंचे। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने उनके खरड़ स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी।