वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-स्थापना दिवस के मौके पर एक सप्ताह के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें सेवा को प्रमुखता दी जाएगी। पार्टी इस दौरान केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगी। लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पार्टी अभी तक डिजिटल फॉर्मेट पर ज्यादा जोर देती थी, लेकिन इस बार वह पुराने तरीकों को भी खूब इस्तेमाल करेगी।
रतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज यानी छह अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान की जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन आज भी हमने भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देते हैं। जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तब हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे।
पी नड्डा के संबोधन की बड़ी बातें
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पार्टी ने कच्छ से लेकर पूर्वोत्तर तक और कश्मीर से लेकर केरल तक भाजपा ने अपनी छाप छोड़ी है। हमारे कार्यकर्ताओं ने पार्टी को स्थापित किया है।
आज पार्टी द्वारा 1 लाख 80 हजार शक्ति केंद्रों पर काम किया जा रहा है। 8 लाख 40 हजार बूथों पर भाजपा का बूथ अध्यक्ष मौजूद है।
मैं अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। आज के दिन हमारे सभी वरिष्ठ नेता, जिन्होंने अपने खून-पसीने से इस पार्टी को सींचा ये हमारी जिम्मेदारी है।
आज हमें यह संकल्प लेना है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमें एक क्षण के लिए भी बैठना नहीं है और हम पार्टी को और आगे ले जाएंगे।
स्थापना दिवस के मौके पर एक सप्ताह के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें सेवा को प्रमुखता दी जाएगी। पार्टी इस दौरान केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगी। लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पार्टी अभी तक डिजिटल फॉर्मेट पर ज्यादा जोर देती थी, लेकिन इस बार वह पुराने तरीकों को भी खूब इस्तेमाल करेगी। इसमें वॉल राइटिंग करना और पोस्टर अभियान प्रमुख होंगे। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए पार्टी की बात लोगों तक पहुंचाएंगे। नड्डा ने गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज हमें ये संकल्प लेना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम एक पल भी बैठने वाले नहीं हैं और PM मोदी के नेतृत्व में पार्टी को और आगे ले जाएंगे। आज हमारे 1,80,000 शक्ति केंद्रों पर भाजपा का काम है। आज 8,40,000 बूथ पर भाजपा का बूथ अध्यक्ष मौजूद है। हमने यूपी और उत्तराखंड में सरकार दोबारा बनाई। गोवा में तीसरी बार सरकार बनाई।