BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

पीएम मोदी सांसदों-कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, 14 अप्रैल तक देशभर होंगे विशेष कार्यक्रम

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज यानी छह अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया। स्थापना दिवस के मौके पर एक सप्ताह के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें सेवा को प्रमुखता दी जाएगी। पार्टी इस दौरान केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगी। लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पार्टी अभी तक डिजिटल फॉर्मेट पर ज्यादा जोर देती थी, लेकिन इस बार वह पुराने तरीकों को भी खूब इस्तेमाल करेगी। इसमें वॉल राइटिंग करना और पोस्टर अभियान प्रमुख होंगे। पार्टी की स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए पार्टी की बात लोगों तक पहुंचाएंगे। 

ऐसी है भाजपा की तैयारी

सभी प्रदेशों में मुख्यमंत्री, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद-विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। दिल्ली में सभी जिला, मंडल और बूथ समितियों के स्तर पर लगभग 14,000 स्थानों पर छोटे-बड़े स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। कार्यकर्ता सामूहिक रुप से प्रधानमंत्री मोदी का स्थापना दिवस संदेश सुनेंगे।

हर दिन नया कार्यक्रम

सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत 7 अप्रैल को भाजपा का युवा मोर्चा चिकित्सा शिविर एवं रोजगार परामर्श शिविर का आयोजन करेगा। 

8 अप्रैल को अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा संयुक्त रूप से आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत युवाओं को आत्मनिर्भरता के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। 

9 अप्रैल को किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती, यमुना सफाई एवं श्रीअन्न (मिलट्स) योजना को लेकर जन जागरण अभियान चलायेगा। 

10 अप्रैल को दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में महिलाओं के साथ सहभोज कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

11 अप्रैल को ओबीसी मोर्चा ज्योतिराव फुले की जयंती मनायेगा। 

12 अप्रैल को दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा पूर्वांचल आबादी बाहुल्य क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाएगा। 

13 अप्रैल को पार्टी कार्यकर्ता जलाशयों की सफाई और वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलायेंगे। 

14 अप्रैल को पार्टी के पदाधिकारी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से अंबेडकर की जयंती मनाएंगे।

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

1980 में शुरु हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा का दावा है कि 18 करोड़ से ज्यादा लोग पार्टी के सदस्य बन चुके हैं। इस लिहाज से देश की आबादी के करीब 13% लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं। ऐसा नहीं है कि भाजपा शुरू से सबसे बड़ी पार्टी रही है। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने तक भाजपा सदस्यों की संख्या करीब छह करोड़ थी। पिछले सात सालों में 12 करोड़ से ज्यादा सदस्य बढ़े।