BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

नहीं थम रही सांप्रदायिक हिंसा, संजय राउत का आरोप- जहां-जहां भाजपा को हार का डर

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- रामनवमी पर शोभा यात्रा निकालने से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है और पश्चिम बंगाल और बिहार के कई इलाकों में यह फैल चुकी है। पश्चिम बंगाल, बिहार आदि राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। अब शिवेसना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने आरोप लगाया है कि यह हिंसा सुनियोजित तरीके से हो रही है और उन्होंने इसका आरोप भाजपा पर लगाया है। संजय राउत ने कहा कि बंगाल में भाजपा सुनियोजित तरीके से हिंसा करा रही है...जब भी चुनाव नजदीक आते हैं या जहां भाजपा को हार का डर रहता है या फिर जहां भाजपा कमजोर है, वहां दंगे होते हैं। 

रामनवमी से शुरू हुई हिंसा

बता दें कि पश्चिम बंगाल और बिहार में रामनवमी के दिन शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा अभी तक थमी नहीं है। बिहार का नालंदा, सासाराम और पश्चिम बंगाल का हावड़ा और हुगली दंगे की आग में झुलस रहे हैं। पुलिस ने बिहार में हिंसा के मामले में 187 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पश्चिम बंगाल में अभी तक हिंसा के मामलों में 57 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

नालंदा में हालात नियंत्रण में

नालंदा में फिलहाल नियंत्रण में लग रहे हैं। नालंदा के जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में स्थिति नियंत्रण में है। दुकानें खुली हुई हैं। हर वार्ड में एक शांति कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही एक शांति मार्च का भी आयोजन किया है। नालंदा में हिंसा मामले में अभी तक 130 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शहर में चार अप्रैल तक इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। सभी  शैक्षणिक संस्थान भी चार अप्रैल तक बंद रखे गए हैं। बिहार हिंसा को लेकर भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की गई है। भाजपा विधायक बिमान घोष ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।