BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

सुहाग की सेज पर दुल्हन बोली- पीरियड्स है, संबंध नहीं बना सकती, फिर सामने आया हैरान करने वाला सच

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-    भारतीय समाज में शादी-ब्याह को बेहद शुभ माना जाता है, जिन घरों में शादियां होने वाली होती हैं, वहां खुशियों का आलम रहता है। बेटे या बेटी की शादी में इतना काम होता है कि लोग उसमें दिन-रात व्यस्त रहते हैं। विवाह से कुछ दिन पूर्व ही दूल्हा और दुल्हन के घरों में मंगल गीत की शुरुआत हो जाती है। घरों को सामर्थ्य के अनुसार सजाया-संवारा जाता है। तरह-तरह के पकवान और व्यंजन तैयार किए जाते हैं, ताकि मेहमानों की तरफ से किसी तरह की शिकायत न आए।

वहीं, दूल्हा और दुल्हन को पहली रात यानी सुहाग की रात का बेसब्री से इंतजार रहता है। दोनों मिलन की पहली रात को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। इसके लिए अभिनव तरीके अपनाए जाते हैं, लेकिन शादी की पहली राहत ही जब दूल्हे के साथ धोखा हो जाए तो उसकी क्या हालत होगी। इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ ऐसा ही वाकया मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से कुछ समय पहले सामने आया।

सोच-समझकर शादी का चक्रव्यूह रचा गया...

दूल्हा पक्ष को चपत लगाने की साजिश के तहत सोच-समझकर शादी का चक्रव्यूह रचा गया। दलाल ने शख्स का रिश्ता तय करवाया। पूर्व निर्धारित तिथि पर रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। शादी के अगले दिन दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने की आस लगाए बैठा था। नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे को बताया कि उसका पीरियड्स (मासिक धर्म) शुरू हो गया है, ऐसे में वह शारीरिक संबंध नहीं बना सकती है। दूल्हा मन मसोसकर रह गया। शादी के सात दिन बाद दुल्हन लापता हो गई। खोजबीन की गई तो वह शादी कराने वाले दलाल के घर में आपत्तिजनक हालत में मिली। ठिकाने का पता चलते ही सभी फरार हो गए।

पीरियड्स के बहाने शख्स को रखा दूर...

पीड़ित शख्स और युवती की शादी पूरे विधि-विधान के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही युवती युवक को किसी ने किसी बहाने से अपने पास नहीं आने दिया। शादी के तकरीबन सात दिन बाद सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स के साथ ही चांदी के जेवर और तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गई। दरअसल, वह लुटेरी दुल्हन थी जो डाका डालने के लिए शादी की और फिर जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई।

दलाल संग रंगरलियां...

दुल्हन के अचानक से गायब होने के बाद दूल्हा और उनके परिजनों ने तलाश शुरू की। घर में देखने पर जेवर और नकदी गायब होने की बात पता चली। इसके बाद पीड़ित पक्ष सीधे शादी कराने वाले एजेंट के घर पहंच गए। वहां नई नवेली दुल्हन दलाल संग एक ही कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिली। इससे दूल्हा और उनके परिजनों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। बाद में पूरा माजरा समझ आया कि यह लुटेरी दुल्हन है। इन सभी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने बताया था कि इसके पीछे बड़ा गैंग है।