वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को फोरम फॉर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी (एफएएनएस) की ओर से इंद्रेश कुमार का विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने देश में समान नागरिक संहिता के महत्व और इसे लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा, ‘एक राष्ट्र और एक कानून’ देश की जनता के लिए समग्र रूप से न्याय और समानता सुनिश्चित करने में मदद करेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को फोरम फॉर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी (एफएएनएस) की ओर से इंद्रेश कुमार का विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा, दुनिया में ऐसा कोई भी देश नहीं है, जो एक कानून से संचालित नहीं होता। हमें अपनी विविधता के बीच ‘एक राष्ट्र, एक कानून और एक लोग’ के विचार की मिसाल कायम करनी होगी। भारत एकमात्र देश है जहां विभिन्न धर्मों के लोग शांति और सौहार्द के साथ रहते हैं।