BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

जातीय समीकरण के चक्कर में अटकी भाजपा की टीम

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-जातीय समीकरण पर पेंच फंसने के चलते भाजपा की नई टीम की घोषणा अभी नहीं की जा सकी है। प्रदेश स्तर से भेजे गए पैनल पर केंद्र में मंथन चल रहा है। काशी व अवध क्षेत्र में सबसे ज्यादा पेंच हैं।

भाजपा की प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा जातीय संतुलन के चक्कर में अटक गई है। एक पद के लिए एक ही जाति के कई दावेदार होने से मामला पेचीदा बन गया है। केंद्रीय नेतृत्व के स्तर से इसको लेकर मंथन चल रहा है। हालांकि सूची को हरी झंडी राष्ट्रीय मुख्यालय से ही मिलेगी।

नई टीम के लिए करीब दस दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कोर कमेटी की सहमति से तैयार पैनल राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंप चुके हैं, अभी तक इसे हरी झंडी नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक, शीर्ष नेता यूपी की नई टीम में ब्राह्मण, ठाकुर, भूमिहार, कायस्थ और वैश्य के बीच संतुलन बनाना चाहते हैं। प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री पद पर ब्राह्मण और ठाकुर समाज के दो दो लोग नियुक्त करने सहमति बनी है, पर दोनों ही समाज के दावेदारों की सूची बहुत लंबी हैं। एक एक पद के लिए कई मजबूत दावेदार हैं। इनमें वर्तमान प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक और सांसद भी हैं।

पार्टी के शीर्ष नेता महिला, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग की भागीदारी भी पर्याप्त रखना चाहते हैं। इनमें कुर्मी, मौर्य, शाक्य, सैनी, राजभर, निषाद, जाट, गुर्जर, लोध और यादव समाज के बीच संतुलन बनाना है। वहीं, अनुसूचित वर्ग में पासी, कोरी, जाटव, धोबी समाज को भी प्रतिनिधित्व देना है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टीम में जातीय संतुलन बनाने में भाजपा कोई चूक नहीं करना चाहती है। लिहाजा राष्ट्रीय स्तर पर एक एक मुद्दे पर मंथन किया जा रहा है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा पेंच

भाजपा के अवध, काशी, गोखपुर, कानपुर-बुंदेलखंड, पश्चिम और ब्रज क्षेत्र में नए क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा होनी है। इनमें तीन से चार क्षेत्रों में पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ताओं की तैनाती होगी। एक पक्ष का मानना है कि परंपरागत वैश्य वोट बैंक को साधने के लिए एक क्षेत्रीय अध्यक्ष वैश्य समाज से भी बनना चाहिए। वहीं एक क्षेत्र में ब्राह्मण और एक क्षेत्रीय अध्यक्ष ठाकुर समाज से बनाया जाएगा। सबसे ज्यादा पेंच अवध और काशी को लेकर है।

दोनों में से एक क्षेत्र में कुर्मी और एक में ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ता की ताजपोशी करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। लेकिन अवध में कुर्मी बनाया जाए या ब्राह्मण इसको लेकर असमंजस है। काशी क्षेत्र में भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) का कुर्मी समाज में प्रभुत्व बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पार्टी काशी क्षेत्र में इस समाज पर विचार कर सकती है। हालांकि इसका निर्णय दिल्ली से ही होगा।