BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

देश को बदनाम करेंगे तो चुप नहीं रहेंगे', कानून मंत्री बोले- राहुल गांधी ने देश की बेइज्जती की

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-कानून मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन सेमिनार में जो कुछ कहा, उसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र,  न्यायपालिका और देश की बेइज्जती की है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनसे माफी की मांग की। बता दें कि राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए बयान को लेकर भाजपा माफी की मांग कर रही है। इस मुद्दे पर सदन में खूब हंगामा हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को राहुल गांधी संसद आ सकते हैं। ऐसे में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। 

क्या बोले केंद्रीय कानून मंत्री?

रिजिजू ने कहा कि अगर राहुल गांधी कहते हैं और उससे कांग्रेस को परेशानी होती है तो हमें उससे कोई मतलब नहीं है लेकिन अगर वह देश को बदनाम करते हैं तो देश का नागरिक होने के नाते हम चुप नहीं रह सकते। राहुल गांधी ने लंदन सेमिनार में जो कुछ कहा, उसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र,  न्यायपालिका और देश की बेइज्जती की है। जो देश के खिलाफ बोलते हैं, उनके खिलाफ हमें आवाज उठानी चाहिए।

राहुल गांधी गुरुवार को आ सकते हैं संसद

लंदन से लौटने के बाद राहुल गांधी गुरुवार को संसद की कार्यवाही में शामिल होंगे। इस दौरान वह लंदन में दिए भाषण पर जारी विवाद पर बात कर सकते हैं। राहुल गांधी ने लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में हैं और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कब्जा होने का दावा किया था। राहुल गांधी के इस बयान पर जमकर हंगामा हो रहा है और सत्ताधारी भाजपा राहुल गांधी से बयान पर माफी की मांग कर रही है। 

क्या कहा था राहुल गांधी ने

बीते दिनों राहुल गांधी लंदन के दौरे पर गए थे। उस दौरान उन्होंने लंदन में हाउस ऑफ पार्लियामेंट परिसर में एक कार्यक्रम में ब्रिटिश सांसदों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि हमारे यहां लोकसभा में अक्सर विपक्षी सांसदों के माइक बंद कर दिए जाते हैं। हमें चर्चा करने की अनुमति नहीं दी जाती। राहुल गांधी ने आरएसएस पर भी हमला बोला और कहा कि आरएसएस ने भारत के सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है। प्रेस, न्यायपालिका, संसद और चुनाव आयोग सभी खतरे में हैं। राहुल गांधी ने सरकार पर उनकी जासूसी करने और चीन के साथ सीमा विवाद पर भी सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।