BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

उपचुनावों में कांग्रेस का जलवा

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-पूर्वोत्तर के तीनों चुनावी राज्यों में कांग्रेस को चाहे बुरी हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उपचुनावों के नतीजों ने एक बार फिर पार्टी में जान फूंकने का काम किया है। पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में कांग्रेस को बड़ी हार मिली है। तीनों राज्यों में कांग्रेस इस बार सिंगल डिजिट सीटों पर सिमट गई है। हालांकि, महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु के उपचुनाव में कांग्रेस ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है।

महाराष्ट्र में 27 साल से BJP का गढ़ छीना

महाराष्ट्र के कस्बा पेठ सीट से कांग्रेस ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। भाजपा इस सीट पर पिछले 27 साल से राज कर रही थी। कस्बा पेठ सीट पर कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर ने भाजपा के हेमंत रसाने को हराया है। इस सीट पर भाजपा 1995 के बाद चुनाव हारी है। इस जीत के साथ ही महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को एक नई संजीवनी मिल गई है।

तमिलनाडु में भी कांग्रेस जीती

तमिलनाडु की इरोड पूर्व सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार ईवीकेएस एलंगोवन ने चुनाव में AIADMK के केएस थेन्नारास्रु को हराया है। इस सीट पर कांग्रेस और डीएमके गठबंधन ने चुनाव लड़ा था, जिसका फायदा उसे मिलता भी दिखा है।

पश्चिम बंगाल में डेढ़ साल बाद खुला खाता

पश्चिम बंगाल के उपचुनाव में कांग्रेस को सागरदिघी विधानसभा सीट पर जीत मिली है। टीएमसी नेता सुब्रत साहा के निधन के बाद इस सीट पर चुनाव हुए थे। कांग्रेस के बायरन बिस्वास ने TMC नेता देबाशीष बनर्जी को यहां हराया है और करीब डेढ़ साल बात जीत पाई है।