वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-वीडियो क्लिप में रिजिजू के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी फर्श पर बैठे हुए और पारंपरिक तिवा भोजन का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। कानून मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, यही असली भारत है..! हमने असम के मोरीगांव में पारंपरिक तिवा भोजन का आनंद लिया।
असम के विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न हो चुका है। अब मतगणना का इंतजार है। लेकिन इससे पहले कानून मंत्री किरेन रिजिजू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भाजपा नेता ने वीडियो साझा कर बताया है कि उनकी थानी में क्या है। मोरीगांव में परोसे जाने वाले एक स्वादिष्ट असमिया व्यंजन का उन्होंने खुलासा किया। रिजिजू राज्य में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
रिजिजू ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, यही असली भारत है..! हमने असम के मोरीगांव में पारंपरिक तिवा भोजन का आनंद लिया। कई व्यवस्थ कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद असम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह के स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजनों को पाकर अपार संतुष्टि हुई।
वीडियो क्लिप में रिजिजू के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी फर्श पर बैठे हुए और पारंपरिक तिवा भोजन का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिजिजू ने कुछ ही घंटे पहले यह वीडियो साझा किया है। तबसे इसे 7,800 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और इसे चालीस हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
रिजिजू सोमवार को मोरीगांव पहुंचे और दिन में जनसंघ के पुराने सदस्यों से मुलाकात की और स्थानीय आरएसएस कार्यालय में बैठक में भाग लिया। उन्होंने दिन में 'प्रौद्योगिकी के साथ जीवन की सुगमता' विषय पर प्रधानमंत्री के बजट के बाद वेबिनार में भी भाग लिया।