Thursday July 17, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

राहुल गांधी हो सकते हैं मोदी के खिलाफ पीएम उम्मीदवार?

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-अमित शाह ने कहा है कि अभी तीन राज्यों में चुनाव आ रहे हैं। यह साफ हो जाएगा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का क्या असर रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के चुनौती बनने को लेकर बयान दिया है। दरअसल, शाह से पूछा गया था कि क्या वे राहुल गांधी को पीएम पद का दावेदार मानते हैं, इस पर उन्होंने कहा है कि अभी तीन राज्यों में चुनाव आ रहे हैं। यह साफ हो जाएगा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का क्या असर रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में मुख्य विपक्ष किसे मानते हैं, इस सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा कि यह देश की जनता तय करेगी। अभी तक जनता ने किसी को भी मुख्य विपक्षी दल नहीं बनाया है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार माना जा रहा है, इस सवाल पर अमित शाह ने कहा कि जल्द ही तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और उनके नतीजों से पता चल जाएगा कि भारत जोड़ो यात्रा का क्या प्रभाव रहा। त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में इस महीने के अंत में ही चुनाव होने हैं और 16 फरवरी को मतदान होना है।

गुजरात दंगे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित भूमिका को लेकर बीबीसी ने बीते दिनों एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की थी। इस पर अमित शाह ने कहा कि हजारों साजिशों के बावजूद सच सामने आ जाएगा। वो 2002 के बाद से ही मोदी जी के पीछे हैं लेकिन हर बार मोदी जी पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत और लोकप्रिय होकर उभरते हैं। त्रिपुरा चुनाव पर अमित शाह ने कहा कि त्रिपुरा में वोट शेयर भी बढ़ाएंगे और सीटें भी बढ़ाएंगे। त्रिपुरा में कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी दोनों ही मानती हैं कि वह अकेले बीजेपी को नहीं हरा सकते, इसलिए दोनों ने गठबंधन कर लिया है। हम इतने ताकतवर हो गए हैं कि कोई हमसे अकेले नहीं लड़ना चाहता। 

अमित शाह ने कहा कि उनकी सरकार ने उत्तर पूर्वी राज्यों के विकास के लिए काफी काम किया है। सरकार ने कई उग्रवादी संगठनों के साथ समझौते किए हैं और 8000 हथियारबंद उग्रवादियों ने समर्पण किया है। पहले उत्तर पूर्वी राज्यों की पहचान बंद, बमबारी और उग्रवाद के चलते थे, वहां आज सड़कें, रेल और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया जा रहा है। आठ साल के समय में ही पीएम मोदी ने 51 बार उत्तर पूर्वी राज्यों का दौरा किया है। देश की आजादी के बाद यह किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा किए गए उत्तर पूर्वी राज्यों के दौरों में सबसे ज्यादा है। हर 15 दिन के अंतराल पर किसी ना किसी केंद्रीय मंत्री को भी उत्तर पूर्वी राज्यों का दौरा करने के निर्देश हैं।