वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर विभाग (आईटी) के तलाशी अभियान के मुद्दे पर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। उन्होंने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस को ये याद रखना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बीबीसी पर प्रतिबंध लगाया था।
बीबीसी दुनिया का सबसे बकवास और भ्रष्ट कॉरपोरेशन
गौरव भाटिया ने बीबीसी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीबीसी दुनिया का सबसे बकवास और भ्रष्ट कॉरपोरेशन है। भाटिया ने कहा कि बीबीसी का प्रोपेगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा साथ-साथ चलते हैं।
IT की तलाशी पर बीबीसी की प्रतिक्रिया
उधर, आईटी की कार्रवाई पर बीबीसी ने प्रतिक्रिया दी है। बीबीसी ने कहा कि वह भारत के आयकर अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है। बीबीसी ने ट्वीट कर कहा कि हमें उम्मीद है कि स्थिति का जल्द समाधान हो जाएगा।
अघोषित आपातकाल: कांग्रेस
इससे पहले कांग्रेस ने आईटी की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल कहा। कांग्रेस ने कहा कि पहले बीबीसी की डॉक्युमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है। ये अघोषित आपातकाल है।