वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-अमेरिकी राजनीतिक मामलों के अवर सचिव, विक्टोरिया नूलैंड ने सभी सांसदों से कहा है कि रूसी सैन्य उपकरणों के विकल्प खोजने में हमें भारत की मदद की आवश्यकता होगी।
यूक्रेन के ऊपर लगातार रूसी हमले से परेशान अमेरिका ने अब भारत की तरफ उम्मीद से देख रहा है। हालांकि इस उम्मीद में बाइडन प्रशासन की कोई चाल है या मजबूरी इसपर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। दरअसल, अपनी भारत यात्रा से पहले अमेरिकी राजनीतिक मामलों के अवर सचिव, विक्टोरिया नूलैंड ने सभी सांसदों से कहा है कि रूसी सैन्य उपकरणों के विकल्प खोजने में हमें भारत की मदद की आवश्यकता होगी। भारत ऐसा देश है जो इस ऑपरेशन में मदद कर सकता है। हालांकि, अमेरिका के बयान को भारत कितना तरजीह देता है यह देखने वाली बात होगी क्योंकि पूरी दुनिया को भारत और रूस की नजदीकी का पता है। ऐसे में भारत अमेरिका की मदद करे यह संभव लग नहीं रहा है।
भारत 60 साल के बाद ले मजबूत फैसला: विक्टोरिया नूलैंड
अमेरिकी नेता विक्टोरिया नूलैंड ने कहा कि भारत 60 सालों से उलझन में फंसा हुआ है लेकिन दुनिया की भलाई के लिए उसे ठोस कदम उठाना होगा। अमेरिका को उम्मीद है कि रूसी सैन्य उपकरण के विकल्प खोजने में भारत, अमेरिका की मदद करेगा। हालांकि इस दौरान कई सांसदों ने भारत के पुराने रुख का भी जिक्र किया कि कैसे भारत रूस के खिलाफ वोटिंग करने से बचता रहा है। क्या रूस से नजदीकी के चलते भारत इस अभियान में अमेरिका की मदद करेगा।