BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

यरुशलम के पूजा स्थल में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-इस्राइल की राजधानी यरुशलम के बाहरी इलाके नेवे याकोव में एक पूजा स्थल में शुक्रवार को गोलीबारी की खबर सामने आई। इस घटना में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है और करीब 10 लोग घायल हैं। वहीं, आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हो सकती हैं। जम्मू-कश्मीर के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं। यात्रा में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी। साथ ही पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से ठंड ने वापसी की है। शुक्रवार को दिनभर चली ठंडी हवा के कारण न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

यरुशलम के एक पूजा स्थल में गोलीबारी, आठ की मौत, 10 घायल

इस्राइल की राजधानी यरुशलम के बाहरी इलाके नेवे याकोव में एक पूजा स्थल में शुक्रवार को गोलीबारी की खबर सामने आई। इस्राइली बचाव सेवा ने बताया कि यरुशलम के पूजा स्थल में गोलीबारी हुई है। इस घटना में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है और करीब 10 लोग घायल हैं।