BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

सीएम योगी को भगवा की जगह आधुनिक वस्त्र धारण करने चाहिए',

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले महीने होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री यागी आदित्यनाथ दो दिनों के मुंबई दौरे पर हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले महीने होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री यागी आदित्यनाथ दो दिनों के मुंबई दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में इन्वेस्टमेंट को आकर्षित करने के लिए उद्योगों और बॉलीवुड के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। भाजपा के कई नेता जहां सीएम योगी के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं वहीं कांग्रेस ने इसपर हमला बोला है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व्यवसायों को यहां से ले जाने के बजाय यूपी में विकसित करना चाहिए। उन्हें भगवा वस्त्रों के स्थान पर आधुनिक वस्त्र धारण करने चाहिए क्योंकि उद्योग आधुनिकता का प्रतीक है।

मुंबई में सीएम योगी ने यूपी के लोगों से किया संवाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुंबई में यूपी मूल के लोगों से संवाद के दौरान कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश चुनौतियां देखकर पलायन नहीं करता, बल्कि डटकर उनका सामना करता है। सदी के सबसे बड़ी महामारी कोरोना के दौरान जब प्रवासियों के सामने पलायन का संकट आया तो उत्तर प्रदेश ने सबको सहारा दिया। प्रवासी हो या निवासी सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज का उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हर यूपी वासी को अपनी पहचान पर गर्व है।

धर्म के प्रदेश से अर्थ के प्रदेश में आया हूं: सीएम योगी

बता दें कि उत्तर प्रदेश को खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री बुधवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचे। दो दिनी दौरे की शुरुआत यूपी वाले प्रवासियों के साथ संवाद से की। उन्होंने कहा कि धर्म के प्रदेश से अर्थ के प्रदेश में आया हूं। 5 वर्ष पहले जिस उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था, आज वह विकास की नई कहानी कह रहा है। आजमगढ़ के लोगों को इसी मुंबई में धर्मशाला तक नहीं मिलती थी, आज उसी आजमगढ़ में एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश का युवा अपनी पहचान छिपाने को विवश नहीं है, गौरव के साथ कहता है कि मैं उत्तर प्रदेश वाला हूं।