वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भारत जोड़ो यात्रा कर रहे सांसद राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी। उन्होंने कहा था कि राहुल एक योगी की तपस्या कर रहे हैं इसलिए वे कड़ाके की ठंड में भी टीशर्ट पहनकर घूम रहे हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा राहुल गांधी और भगवान राम की तुलना करने पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने कहा कि अगर राहुल गांधी राम के अवतार हैं तो राहुल गांधी अपनी 'सेना' को बताएं कि वह क्या खाते हैं कि उन्हें ठंड क्यों नहीं लगती? उनकी सेना बिना कपड़ों के क्यों नहीं घूमती? कांग्रेसियों को बिना कपड़ों के घूमना चाहिए जैसे भगवान राम की 'सेना' ने किया था।
सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भारत जोड़ो यात्रा कर रहे सांसद राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी। उन्होंने कहा था कि भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती हैं। कभी-कभी जब कहीं नहीं पहुंच पाते हैं तो भरत उनकी खड़ाऊ लेकर उन स्थानों पर जाते हैं। सी तरह उनके खड़ाऊ लेकर हम उत्तर प्रदेश में आए हैं। अब वह खड़ाऊ यूपी में आ गए हैं तो राम जी (राहुल गांधी) भी आएंगे। खुर्शीद यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा राहुल गांधी महामानव हैं। जहां सर्दी में हम लोग जमे जा रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वहीं वह टी-शर्ट पहनकर (भारत जोड़ो यात्रा में) चल रहे हैं। वह एक योगी की तरह ध्यान लगाकर तपस्या कर रहे हैं।
देश टूटने न पाए इसलिए राहुल भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे: सलमान खुर्शीद
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कोआर्डिनेटर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी देश टूटने न पाए इसलिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा का मकसद राजनीतिक नहीं है। वह यहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत मुरादाबाद पहुंचने पर सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में रामपुर और मुरादाबाद की अलग पहचान है।