BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

दूसरी बार यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी,

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-शनिवार को जब राहुल गांधी की मां सोनिया और बहन प्रियंका से मुलाकात हुई, तो उन्होंने सबसे पहले मां और बहन को गले लगाकर उनका हाल जाना। इसके बाद सोनिया गांधी ने राहुल गांधी से ठंड में सिर्फ टी-शर्ट पहनने पर सवाल किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) राजधानी में दाखिल हो गई है। 7 सितंबर को दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा शनिवार शाम तक तीन हजार किलोमीटर का सफर पूरी कर लेगी। दिल्ली में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी राहुल की यात्रा में शामिल हुए। इसी बीच राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जो मोहब्बत इनसे मिली है, वही देश में बांट रहा हूं।' तस्वीरों में राहुल गांधी मां सोनिया को गले लगाते दिख रहे हैं। कोरोना को ध्यान में रखते हुए सोनिया गांधी ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ है।

सोनिया ने राहुल से ठंड में सिर्फ टी-शर्ट (T-Shirt) पहनने पर किया सवाल

दरअसल, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी शनिवार को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। ये सभी नेता राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते हुए नजर आए। यह दूसरी बार है, जब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस यात्रा में शामिल हुईं हैं। इसके पहले सोनिया गांधी अक्तूबर में पहली बार कर्नाटक में भारत जोड़े यात्रा में शामिल हुई थीं। वहीं कुछ दिनों पहले दोनों मां-बेटे की मुलाकात राजस्थान में हुई थी। तब सोनिया गांधी आठ दिसंबर को अपना 76वां जन्मदिन मनाने के लिए रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंची। तब राहुल भी भारत जोड़ो यात्रा से समय निकालकर अपनी मां के साथ उनके जन्मदिन पर रणथंभौर नेशनल पार्क में सफारी का आनंद लेने पहुंचे थे। इसी पर रणथंभौर नेशनल पार्क ने सोनिया और राहुल गांधी की सफारी का आनंद लेते हुए एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पोस्ट की थी।

यात्रा में मौजूद एक कांग्रेस नेता अमर उजाला से किस्सा साझा करते हुए कहते हैं कि शनिवार को जब राहुल गांधी की मां सोनिया और बहन प्रियंका से मुलाकात हुई, तो उन्होंने सबसे पहले मां और बहन को गले लगाकर उनका हाल जाना। इसके बाद सोनिया गांधी ने राहुल गांधी से ठंड में सिर्फ टी-शर्ट पहनने पर सवाल किया। इसके जवाब में राहुल ने मां को प्यार से गले लगा लिया। इस दौरान सोनिया गांधी थोड़ी देर के लिए भावुक भी हो गईं। मां सोनिया को भावुक देख राहुल उनका हाथ पकड़कर आगे बढ़ गए। इसके बाद कुछ मिनट दोनों नेताओं के बीच चर्चा भी हुई।

कांग्रेस नेता एक ओर किस्सा साझा करते हुए कहते हैं कि जब अक्तूबर में भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में थी, तब कांग्रेस नेता सोनिया गांधी इस यात्रा में शामिल हुईं थीं। इस दौरान जब वे जब राहुल से मिलीं तो उन्होंने हंसते हुए राहुल की दाढ़ी की तरफ इशारा करते हुए पूछा था कि यह कब कटेगी या कब तक ऐसे ही बढ़ती रहेगी। इस पर राहुल ने हाथों का इशारा करते हुए जवाब दिया कि अभी कुछ कह नहीं सकते। इसके बाद दोनों मां-बेटे हंसकर गले मिले और यात्रा के लिए साथ चल दिए।

यात्रा में भी हर दिन अपनी मां से बात करते हैं राहुल

यात्रा में शामिल एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर उजाला से चर्चा में बताते हैं कि आम तौर पर रात या दिन के समय में राहुल गांधी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका से बात करते हैं। उनकी कोशिश होती है कि वे दिन में एक बार अपनी मां से जरूर बात कर लें। इस दौरान वे अपनी बातें कम साझा करते है बल्कि मां के स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानकारी लेते हैं। इसी तरह बहन प्रियंका भी रोज उन्हें फोन करने से नहीं चुकती हैं। सोनिया गांधी और प्रियंका अन्य नेताओं के जरिए समय-समय पर यात्रा का फीड बैक लेती रहती हैं। जब भी यात्रा में सोनिया गांधी या प्रियंका शामिल होती हैं, तो वे राहुल के साथ ही नाश्ता या भोजन करते हैं। बहन प्रियंका तो एक-आध बार अपने घर से भाई राहुल के लिए उनके पसंद के व्यंजन भी लेकर आ चुकी हैं।