BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छुएगा। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में सुखविंदर सिंह सुक्खू की बेहतर कार्यशैली देखी है। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पदभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से पहली बार शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छुएगा। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में सुखविंदर सिंह सुक्खू की बेहतर कार्यशैली देखी है। उनके पास एक बेहतर टीम है जो सभी प्रशासनिक कार्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को विकास के पथ पर अग्रसर रखने के लिए राज्यपाल का बहुमूल्य मार्गदर्शन सदैव अपेक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विकास के क्षेत्र में हिमाचल देश का आदर्श राज्य बनकर उभरे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से सभी विधायकों का परिचय भी करवाया।

मुख्यमंत्री ने जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के जाखू स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर इसके सुधारीकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर और सुपुत्रियां भी उनके साथ थीं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक रोहित ठाकुर, जगत सिंह नेगी, राजेश धर्माणी, सुंदर सिंह ठाकुर, रवि ठाकुर व केवल सिंह पठानिया, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।.