वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-पुलिस के मुताबिक जब पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति का शव छत से लटका पाया। जबकि घर में उनकी 37 वर्षीय पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे के शव पड़े थे।
तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पत्नी और चार बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी मौत को लगे लगा लिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना जिले के चेंगम क्षेत्र की है। जहां एक व्यक्ति ने अपने घर में कथित तौर पर अपनी पत्नी और चार बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय पलानीसामी के रूप में की गई है, जो खेतिहर मजदूर था। पुलिस के मुताबिक, करीब 9 साल की एक अन्य बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं, उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पड़ोसियों ने पुलिस को दी घटना की जानकारी
फिलहाल, घटना के सही कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने कहा कि जब पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पलानीसामी को छत से लटका पाया। जबकि घर में उनकी 37 वर्षीय पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे के शव पड़े थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि नौ साल की एक और बच्ची घायल अवस्था में मिली, इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।