BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

2017 में कांटे के मुकाबले में हारी थी भाजपा

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-2022 चुनाव के लिए इस सीट पर दो बार भाजपा की ओर से चुनाव लड़ने वाले जगरूप सिंह राजपूत को टिकट नहीं दिया था। उनकी जगह भाजपा ने दिनेशसिंह राजेन्द्रसिंह कुशवाह को मैदान में उतारा था। 2017 में यहां भाजपा बेहद कम अंतर से हारी थी।

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के झोली में गिरी। गुजरात चुनाव में अहमदाबाद जिले की बापूनगर सीट सत्ताधारी भाजपा व मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के लिए सियासी तौर पर बेहद खास थी। यहां अब तक तीन ही चुनाव हुए हैं जिसमें दो बार भाजपा तो एक बार कांग्रेस को जीत मिली है। यह सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। 2022 चुनाव के लिए भाजपा ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार दिनेशसिंह कुशवाहा को बनाया था। कुशवाहा ने कांग्रेस के हिम्मतसिंह पटेल को 12,070 वोटों से हरा दिया।

2017 में यहां बेहद कम अंतर से हारी थी भाजपा 

2017 के विधानसभा चुनाव में भी बापूनगर सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक जगरूप सिंह राजपूत को टिकट दिया था। हालांकि, इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार हिम्मत सिंह पटेल ने भाजपा के जगरूप सिंह को 3,067 हजार वोटों से हरा दिया। इस चुनाव में कुल 16 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी 14 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।  गौरतलब है कि 2012 में यहां पहली बार चुनाव हुए थे। अब तक हुए तीन चुनाव में से पहले व तीसरे में भाजपा तो दूसरे चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। 2012 में भाजपा की ओर से चुनाव लड़े जगरूप सिंह ने कांग्रेस के हिम्मत सिंह पटेल को शिकस्त दी थी। 

कांग्रेस के लिए ओवैसी की पार्टी ने वापस लिया था नामांकन 

बापूनगर गुजरात की उन सीटों में शामिल है जहां मुस्लिम आबादी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाती है। यही कारण है कि ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में AIMIM ने अपने उम्मीवार शाहनवाज पठान का नामांकन वापस ले लिया।  2022 चुनाव के लिए इस सीट पर दो बार भाजपा की ओर से चुनाव लड़ने वाले जगरूप सिंह राजपूत को टिकट नहीं दिया था। उनकी जगह भाजपा ने दिनेशसिंह राजेन्द्रसिंह कुशवाह को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर अपने मौजूदा विधायक हिम्मत सिंह पटेल को ही उतारने की घोषणा की थी। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 

2017 में अहमदाबाद जिले की 15 सीटों पर जीती थी भाजपा

बापूनगर सीट अहमदाबाद जिले में आती है। इस जिले में कुल 21 सीटें हैं। 2017 में जिले की 21 में से 15 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, छह सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।