BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

हिमाचल में तकनीकी शिक्षामंत्री चुनाव हारे

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-हिमाचल प्रदेश के रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों के बीच मुकाबला बराबरी का है। अभी तक भाजपा 27 और कांग्रेस को 38 सीटों पर बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। अन्य को 3 सीटें मिली हैं। .
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर होता दिखाई दे रहा है। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। अभी तक सामने आए रुझानों में जयराम कैबिनेट के आठ मंत्री अपनी ही सीट पर पिछड़ गए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सेराज सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं लाहौल स्पीति में कांग्रेस के रवि ठाकुर जीत गए हैं, उन्होंने तकनीकी शिक्षमन्त्री रामलाल मरकाण्डा को हरा दिया है। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह पहले आगे चल रहे थे लेकिन वो भी अब अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं।
बता दें, विधानसभा चुनाव में इस बार सूबे की 68 सीटों पर कुल 412 प्रत्याशी मैदान में थे। इन प्रत्याशियों में जयराम कैबिनेट के 11 मंत्री चुनाव लड़े थे। आइए जानते हैं सीएम जयराम ठाकुर समेत कैबिनेट मंत्रियों की सीटों का क्या है हाल....

सीट मंत्री मंत्रालय आगे/पीछे
सेराज  जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री  आगे 
कसुम्पटी सुरेश भारद्वाज शहरी विकास पीछे 
मनाली  गोविन्द सिंह शिक्षा मंत्री पीछे 
शाहपुर सरवीन चौधरी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता पीछे 
लाहौल स्पीति राम लाल मारकंडा प्राविधिक शिक्षा हारे 
कुटलैहड़ वीरेंद्र कंवर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज पीछे 
भट्टियात बिक्रम सिंह उद्योग पीछे 
कसौली राजीव सैजल स्वास्थ्य पीछे 
पावंटा साहिब सुखराम चौधरी एमपीपी और ऊर्जा आगे 
फतेहपुर  राकेश पठानिया वन पीछे 
घुमारवीं राजिंदर गर्ग खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले पीछे 

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति विधानसभा सीट पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां से भाजपा के कद्दावर नेता व कैबिनेट मंत्री रामलाल मरकांडा चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने हरा दिया है। रामलाल मरकांडा के पास तकनीकी शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी है।
जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सेराज सीट से मैदान में हैं। मुख्यमंत्री नें कांग्रेस के चेतराम के सामने बढ़त बनाई हुई है। 2012 से जयराम सेराज सीट सीट से ही चुनाव लड़ रहे हैं।
गोविन्द सिंह
गोविन्द सिंह जयराम कैबिनेट में मंत्री है। उनके पास शिक्षा मंत्रालय है। वो इस बार मनाली सीट से मैदान में हैं। गोविंद सिंह पूर्व मंत्री ठाकुर कुंजलाल के बेटे हैं। उनके सामने इस बार कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ हैं जो पूर्व मंत्री राजकृष्ण गौड़ के बेटे हैं। इस चुनाव में गोविन्द सिंह अपनी सीट से पिछड़ रहे हैं, उनके सामने भुवनेश्वर गौड़ ने बढ़त बनाई हुई है।
सुरेश भारद्वाज
कसुम्पटी सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के सुरेश भारद्वाज भी पीछे चल रहे हैं। भारद्वाज के पास वर्तमान में शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी है।