BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, आदित्य ठाकरे होंगे शामिल

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-महाराष्ट्र में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 5वां दिन है और अब इस यात्रा के जरिए विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। शुक्रवार को शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे इसमें हिस्सा लेंगे।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक जैसे दक्षिण राज्यों से होते हुए महाराष्ट्र पहुंच गई है। सूबे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 5वां दिन है और अब इस यात्रा के जरिए विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। शुक्रवार को शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे इसमें हिस्सा लेंगे। पहले उद्धव ठाकरे के ही नाम की चर्चा थी, लेकिन उनकी बजाय आदित्य शामिल होंगे। चर्चाएं तो यह भी थीं कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार भी यात्रा का हिस्सा होंगे, लेकिन वह तबीयत खराब होने के चलते नहीं आ रहे। यात्रा आज शाम को हिंगोली जिला में प्रवेश करेगी जहां शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के नेता आदित्य ठाकरे इसमें हिस्सा लेंगे। कांग्रेस के अनुसार आदित्य ठाकरे राज्य विधानपरिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे और शिवसेना के विधायक सचिन अहिर के साथ शाम करीब चार बजे पदयात्रा में शामिल होंगे। यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और शुक्रवार को यात्रा का 65वां दिन है। सात नवंबर की रात यात्रा पड़ोसी राज्य तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड जिले में देगलूर पहुंची और पांच दिनों से जिले में ही है। यात्रा के दौरान नांदेड के अर्धपुर में पिंपलगांव महादेव के विट्ठलराव देशमुख कार्यालय में रात्रि विश्राम हुआ। यात्रा शुक्रवार सुबह अर्धपुर के नांदेड़-हिंगोली रोड स्थित दाभाड़ से फिर शुरू हुई। दिन के दूसरे पहर में यात्रा चोरम्बा फाटा से शुरू होकर रात में हिंगोली पहुंचेगी। सुबह छह बजे यात्रा शुरू होने के बाद गांधी का सड़क पर खड़े लोगों ने अभिवादन किया। कांग्रेस नेता ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और रास्ते में उनसे बात की। राहुल गांधी ने गुरुवार को नांदेड में एक रैली को संबोधित किया था। वहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और अभिनेता सुशांत सिंह मौजूद थे। गांधी 18 नवंबर को बुलढाणा जिले के शेगांव में अपनी दूसरी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। कांग्रेस की जन संपर्क पहल भारत जोड़ो यात्रा राज्य में अपने 14 दिनों के प्रवास के दौरान 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यह 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने से पहले पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।