Friday August 22, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

गोरखपुर के रहने वाले उमा सिंह ने माउंट फ्रेंडशिप पर साइकिल से की चढ़ाई,

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-गोरखपुर के रहने वाले उमा सिंह ने मनाली स्थित माउंट फ्रेंडशिप की चोटी साइकिल से फतह कर नया रिकॉर्ड बनाया है। उमा साइकिल से इस पर्वत की चोटी पर पहुंचने वाले पहले पर्वतारोही बन गए हैं।
गोरखपुर के रहने वाले उमा सिंह ने एक बार फिर पर्वतारोहण के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। उमा सिंह ने मनाली स्थित माउंट फ्रेंडशिप की चोटी साइकिल से फतह कर नया रिकॉर्ड बनाया है। उमा साइकिल से इस पर्वत की चोटी पर पहुंचने वाले पहले पर्वतारोही बन गए हैं। मनाली में 2 नवंबर को लुधियाना की कंपनी ‘जीकी बाइक’ ने उन्हें माउंटेन टेरेन बाइक (पहाड़ों पर चलाने वाली साइकिल) भेंट की। 2, 3 और 4 नवंबर को वह पहाड़ पर चढ़ते रहे। इस दौरान गाइड सुमेद मेहला उनके साथ थे। तीन दिन मोबाइल नेटवर्क से बाहर रहे। रात होने पर टेंट लगाकर पहाड़ पर ही सो जाते, सुबह फिर अभियान पर निकलते। 5 नवंबर को दिन में करीब 11 बजे वह अपने लक्ष्य तक पहुंच गए। उमा सिंह ने बताया कि 17,346 फीट ऊंचे इस पर्वत का शीर्ष करीब दो सौ मीटर तक दीवार की तरह खड़ा है। इसलिए वहां तक पहुंचना संभव नहीं है। गाइड के निर्देशानुसार टॉप से 200 मीटर नीचे से ही 5 नवंबर को उन्होंने तिरंगा फहराने के बाद वापसी की। 5 नवंबर की देर शाम पर्वत से नीचे आ गए।

साइकिल से की मनाली तक की यात्रा

बांसगांव तहसील क्षेत्र के गोड़सैरा गांव के रहने वाले उमा सिंह ने 25 अक्टूबर को साइकिल से ही इस यात्रा की शुरुआत की थी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया था। गोरखपुर से लखनऊ, आगरा, दिल्ली, चंडीगढ़ होते हुए वह साइकिल से ही 2 नवंबर को मनाली तक करीब 1400 किमी का सफर पूरा किया। वहां से 2 नवंबर को ही इस अभियान की शुरुआत कर दी। पूरी यात्रा में उन्हें कुल 12 दिन लगे थे।
पहले भी बना चुके हैं कई रिकॉर्ड

- 12 से 15 अगस्त के बीच हिमालय पर्वत की चार चोटियों पर साइकिल से चढ़ाई कर पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे पर्वतारोही बने थे।
- 15 से 17 जुलाई के बीच कश्मीर से कन्याकुमारी (3629 किमी) का सफर किराए की स्पोर्ट्स बाइक से रिकॉर्ड 63 घंटे 35 मिनट 20 सेकंड में तय किया था।
- 15 अगस्त 2021 को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (19340 फीट) पर साइकिल से चढ़ाई कर तिरंगा फहराया।
- 30 नवम्बर 2020 से 10 फरवरी 2021 के बीच 73 दिनों में 12,271 किमी का सफर साइकिल से पूरा करने का रिकॉर्ड उमा के नाम है। इस दौरान उन्होंने देश के सभी राज्यों और उनकी राजधानी तक अपनी दस्तक दी।