Friday August 22, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

यहां मुसलमान ज्यादा सुरक्षित... इमरान पर हमले के बाद बोली BJP

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इमरान खान के बहाने देश के विपक्षी नेताओं पर हमला बोला। कहा कि भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित हैं।.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद भारत में सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इमरान खान के बहाने देश के विपक्षी नेताओं पर हमला बोला। नकवी ने कहा कि इमरान खान पर पाकिस्तान में हमला हुआ है। इससे पता लगता है पाकिस्तान की जमीन सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित हैं।
पाकिस्तान के पूर्व वजीर-ए-आजम इमरान खान पर रैली के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि, आधा दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। घटना गुरुवार शाम की है जब इमरान खान रैली को संबोधित करते हुए इस्लामाबाद की तरफ आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान उन पर गोली चलाई गई। इस घटना में इमरान के पैर पर गोली लगी है। सर्जरी के बाद उन्हें बेड रेस्ट की सलाह है।

उधर, इमरान खान पर हमले के बहाने भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्षी नेताओं को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि पाक की घटना भारत पर सवाल उठाने वालों के लिए आईना है। भारत को बदनाम करने वालों को सबक लेना चाहिए। नकवी ने आगे कहा कि भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित हैं। पाकिस्तान में इमरान खान पर हमला इस बात का पुख्ता सबूत है।
नकवी ने कहा, "भारत हर किसी के लिए बेहद सुरक्षित देश है। यहां रहने वाले मुसलमान अन्य किसी भी देश की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हैं। यहां के मुसलमानों को धार्मिक, निजी और स्वैच्छिक आजादी दी जाती है। आप भारत से पाकिस्तान जाने वालों का हश्र देख लीजिए। आपको फर्क मालूम हो जाएगा।"