Saturday June 28, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

8 महीने में 1875 मौतें, महाराष्ट्र में बढ़ता किसानों की आत्महत्या का ग्राफ

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-राज्य राहत और पुनर्वास विभाग का डेटा बताता है कि 8 महीनों के दौरान 1875 किसानों ने आत्महत्या की। जबकि, 2021 में इस दौरान कर्ज में दबे 1605 किसानों ने सुसाइड की थी।
महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या का आंकड़ा चिंता बढ़ाने के लिए काफी है। खबर है कि जनवरी से लेकर अगस्त के बीच 1800 से ज्यादा किसान कर्ज और सरकार की उदासीनता समेत कई कारणों के चलते अपना जीवन खत्म कर चुके हैं। आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान सबसे किसानों की मौत अमरावती में हुई है। खास बात है कि महाविकास अघाड़ी सरकार के गिरने के बाद जून में भारतीय जनता और एकनाथ शिंदे ने सरकार बनाई थी। राज्य राहत और पुनर्वास विभाग का डेटा बताता है कि 8 महीनों के दौरान 1875 किसानों ने आत्महत्या की। जबकि, 2021 में इस दौरान कर्ज में दबे 1605 किसानों ने सुसाइड की थी। खास बात है कि एमवीए सरकार की तरफ से चलाई जा रही कर्जमाफी समेत अन्य योजनाओं और मुख्यमंत्री शिंदे की तरफ से किए गए वादों के बाद भी आत्महत्या की संख्या में इजाफा हो रहा है।
क्या हैं कारण
महाराष्ट्र में किसानों की सुसाइड की वजह का पता लगाने के लिए कई संगठन और सरकारी एजेंसियां जानकारी जुटा रही हैं। पता लगा है कि उपज की सही कीमत नहीं मिलना, तनाव और परिवार की जिम्मेदारियां, सरकार की उदासीनता, सिंचाई की सही व्यवस्था नहीं होना, कर्ज, सब्सिडी में भ्रष्टाचार और मौसम की मार जैसे कई इसके प्रमुख कारण हैं।
कहां असर ज्यादा
राज्य के अमरावती में 2022 में सबसे ज्यादा 725 किसानों की मौत हुई। जबकि, 2021 में यह संख्या 662 पर थी। इसके बाद औरंगाबाद में आंकड़ा 532 से बढ़कर 661 पर आ गया। नाशिक में बीते साल 201 मौतों के मुकाबले इस बार 252 किसानों ने खुदकुशी की। नागपुर में संख्या 2021 में 199 से बढ़कर 2022 में 225 पर पहुंच गई। अच्छी खबर है कि कोंकण क्षेत्र में बीते दो सालों में किसी किसान ने आत्महत्या का कदम नहीं उठाया।

सरकार का स्टैंड समझें
जनवरी से अगस्त के बीच आत्महत्या करने वाले 1875 किसानों में 981 किसान सरकारी नियमों के अनुसार आर्थिक सहायता के लिए पात्र थे। जबकि, 439 को अपात्र माना गया था। वहीं, 455 किसान स्क्रूटनी यानी मामलों की जांच चल रही थी। फिलहाल, विभाग मृतक के परिजनों को 1 लाख रुपये दे रहा है।