BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

अगड़ी जाति से होने के कारण कटा दिग्विजय सिंह का पत्ता

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-राजस्थान में उठे सियासी बवंडर के बाद कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में पल-पल स्थिति बदलती रही। अशोक गहलोत ने पहले तो सोनिया गांधी से माफी मांगी और फिर बाद में अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद इस लड़ाई में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सदैव अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले दिग्विजय सिंह की एंट्री होती है। उन्होंने तो पार्टी मुख्यालय से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराने के वास्ते पर्चे भी ले आए थे। नामांकन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। कहा गया कि मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक उनके प्रस्तावक बनेंगे। लेकिन, नामांकन के आखिरी दिन एक और नाम की एंट्री होती है। वह हैं गांधी परिवार के वफादार मल्लिकार्जुन खड़गे की। अशोक गहलोत के रेस से बाहर होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए नए उम्मीदवार की तलाश शुरू हुई। दिग्विजय सिंह के मैदान में आने के बाद पार्टी नेताओं ने सोनिया गांधी को समझाया कि कांग्रेस का मूल वोट बैंक दलित है। जबकि दिग्विजय सिंह सहित बाकी सभी दावेदार अगड़ी जाति के हैं। दलित नेता को अध्यक्ष बनाने से पूरे देश में दलित और महादलित मतदाताओं में सकारात्मक संदेश जाएगा। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दलित नेता के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक, सुशील कुमार शिंदे और कुमारी शैलजा के नाम पर विचार हुआ। खड़गे और शिंदे की उम्र ज्यादा होने की वजह से मुकुल वासनिक पर चर्चा हुई। वासनिक से बात करने की जिम्मेदारी अशोक गहलोत को दी गई।

राहुल गांधी से चर्चा कर तय हुआ खड़गे का नाम
गुरुवार देर रात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, एके एंटनी और केसी वेणुगोपाल की बैठक हुई। राहुल गांधी से भी चर्चा हुई और खड़गे का नाम तय किया। इसके बाद शुक्रवार को केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से बात कर मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर सहमति बनाई।
खड़गे को मिला G-23 का भी साथ
इसके पीछे एक वजह यह भी थी कि खड़गे के नाम पर असंतुष्ट गुट के नेताओं को भी कोई ऐतराज नहीं था। उनके नमांकन के दौरान इसकी बानगी भी देखने को मिली। आनंद शर्मा और मुकुल वासनिक जैसे विद्रोही गुट के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक बने। मनीष तिवारी ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया।