Tuesday July 22, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

मैंने पूरा किया नेहरू का काम

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि 'अर्बन नक्सल' और राजनीतिक समर्थन वाले 'विकास विरोधी तत्वों' ने गुजरात में कई सालों तक नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के निर्माण को रोककर रखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि 'अर्बन नक्सल' और राजनीतिक समर्थन वाले 'विकास विरोधी तत्वों' ने गुजरात में कई सालों तक नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के निर्माण को रोककर रखा। पीएम मोदी ने कहा कि पर्यावरण के नाम पर ऐसा किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जिस काम की शुरुआत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी उसे उन्होंने पूरा किया। प्रधानमंत्री ने गुजरात में आयोजित पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। नर्मदा जिले के एकता नगर में जुटे देश के अलग-अलग राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों से पीएम मोदी ने बताया कि कैसे पर्यावरण की आड़ लेकर देश में विकास के कामों को रोकने की कोशिश हुई है। उन्होंने कहा, ''आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के बिना, देश का विकास, देशवासियों के जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास सफल नहीं हो सकता। लेकिन हमने देखा है कि पर्यावरण मंजूरी के नाम पर देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को कैसे उलझाया जाता था।''

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''आप जिस जगह बैठे हैं एकता नगर का उदाहरण आंखे खोलने वाला है। कैसे अर्बन नक्सलों ने, विकास विरोधियों ने सरदार सरोवर डैम को रोककर रखा था। आपने यहां बड़ा जलाशय देखा होगा। इसका शिलान्यास आजादी के तुरंत बाद किया गया था। सरदार वल्लभभाई पटेल ने इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी और पंडित नेहरू ने शिलान्यास किया था। लेकिन सारे अर्बन नक्सल मैदान में आ गए, दुनिया के लोग आ गए। झूठा प्रचार किया, अभियान चलाया कि यह पर्यावरण विरोधी है। बार-बार उसे रोका गया। जिस काम की शुरआत नेहरू जी ने की थी वह पूरा हुआ मेरे आने के बाद। देश का कितना पैसा बर्बाद हो गया।''
पीएम मोदी ने कहा, ''ये अर्बन नक्सल आज भी चुप नहीं हैं। आज भी खेल खेल रहे हैं। उनके झूठ पकड़े गए उसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उन्हें राजनीतिक समर्थन मिल जाता है कुछ लोगों का। भारत में विकास को रोकने के लिए कई ग्लोबल संस्थाएं भी तूफान खड़ा कर देती हैं और ये हमारे अर्बन नक्सल उनको माथे पर लेकर नाचते रहते हैं और रुकावट आ जाता है।'' पीएम मोदी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा से समझौता किए बिना संतुलित रूप से विचार करके आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अर्बन नक्सल झूठे प्रचार से वर्ल्ड बैंक और न्यायपालिका को भी प्रभावित करते हैं।