Saturday June 28, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

हिमाचल में विधानसभा और लोकसभा साथ साध रही भाजपा,

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-मंडी सीट राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के खाते में है। वह राज्य में कांग्रेस प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां भी रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारे भाजपा राज्य में मंडी सीट पर कांग्रेस को बड़ी सियासी चोट देने की तैयारी कर रही है। पीएम मोदी इस महीने मंडी में रैली करने वाले हैं। पहाड़ी राज्य में इस साल के अंत तक चुनाव हो सकते हैं। साथ ही गुजरात भी चुनावी दौर से गुजरने के लिए तैयार है। दरअसल, मंडी सीट राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के खाते में है। वह राज्य में कांग्रेस प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। न्यूज18 की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि साल 2019 में कांग्रेस ने इस सीट को जीता था और अब यह रैली उसे सीधी चुनौती की तरह होगी। उन्होंने कहा, 'पीएम ने इस रैली के जरिए कांग्रेस के खिलाफ सीधी जंग शुरू कर दी है।'
भाजपा भी है सतर्क
रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का मानना है कि राज्य में दोनों पार्टियां एक के बाद एक सत्ता में आती हैं। इसके चलते भाजपा भी कांग्रेस को दौड़ से बाहर नहीं मान रही है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पूर्व सीएम सिंह की विरासत को बचाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में मंडी की रैली और भी दिलचस्प हो गई है।' मंडी संसदीय क्षेत्र में 17 सीटें हैं। इनमें से 10 सीटें मंडी जिले, 5 कुल्लू, 1 शिमला और 1 लाहौल स्पीती में आती हैं।
क्या हैं रैली की तैयारियां
रैली की जिम्मेदारियां भारतीय जनता युवा मोर्चा को सौंपी गई हैं। सूत्रों का कहना है कि पीएम की मंजूरी के बाद तारीख तय की जाएगी। 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा एक बार फिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है। खास बात है कि राज्य के इतिहास में किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार सत्ता संभालने का मौका नहीं मिला।