BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

जेपी नड्डा ही संभालेंगे 2024 तक भाजपा की कमान

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-साल 2012 में हुए संशोधन के बाद भारतीय जनता पार्टी में सभी पात्र सदस्य लगातार दो बार अध्यक्ष पद संभाल सकते हैं। इससे पहले पार्टी प्रमुख एक ही कार्यकाल के लिए बनाए जाते थे।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 2024 लोकसभा चुनाव तक दल की कमान संभाल सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। जनवरी 2023 में उनका मौजूदा कार्यकाल खत्म हो रहा है। अब खबर है कि पार्टी उन्हें एक साल का विस्तार दे सकती है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान यह पद संभाल सकते हैं।

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़ रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नड्डा 2024 तक पार्टी प्रमुख बने रह सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि इस बात की संभावनाएं इसलिए हैं, क्योंकि नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच रिश्ते अच्छे हैं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी उनके काम का हिसाब अच्छा है। फिलहाल, यह भी साफ नहीं है कि उन्हें पूरे कार्यकाल के लिए दोबारा अध्यक्ष बनाया जाएगा या नहीं।

रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के सामने नड्डा की अच्छी छवि और संबंध हैं। 2024 लोकसभा चुनाव बहुत अहम हैं और हमे लगता है कि तीनों के बीच की समझ को कम से कम 2024 तक डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए। उन्हें नया कार्यकाल भी मिल सकता है, लेकिन हमें भरोसा है कि उन्हें विस्तार मिलेगा।'.
धर्मेंद्र प्रधान के नाम की चर्चा
रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी में फिलहाल प्रधान के नाम की चर्चा है। अब जब भूपेंद्र यादव को केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल कर लिया गया है, तो पार्टी में शामिल कई लोग प्रधान को नए भाजपा प्रमुख के तौर पर देख रहे हैं। नड्डा से पहले अमित शाह 2014 से लेकर 2019 तक चीफ थे। वहीं, 2020 में फुल टाइम पद संभालने से पहले नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष रहे थे।

क्या कहता है भाजपा का संविधान
साल 2012 में हुए संशोधन के बाद भाजपा में सभी पात्र सदस्य लगातार दो बार अध्यक्ष पद संभाल सकते हैं। इससे पहले पार्टी प्रमुख एक ही कार्यकाल के लिए बनाए जाते थे। कहा जाता है कि तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी को दोबारा कमान सौंपने के लिए संशोधन किए गए थे।