BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

केशव के बाद ब्रजेश पाठक, 24 घंटे में दोनों डिप्टी सीएम की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-यूपी में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की खोजबीन जारी है। इस बीच 24 घंटे के अंदर ही यूपी के दोनों डिप्टी सीएम (केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक) की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई है।
यूपी में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की खोजबीन जारी है। कई नामों की चर्चा हो रही है। एक तरह से नए अध्यक्ष का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस बीच 24 घंटे के अंदर ही यूपी के दोनों डिप्टी सीएम (केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक) ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इन मुलाकातों को लेकर कई अटकलें हैं। नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विचार विमर्श से भी जो जोड़ा जा रहा है। जेपी नड्डा से बुधवार को पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुलाकात की थी। इसके बाद गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मुलाकात की है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिल्ली में नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की है। प्रदेश की राजनीति के लिहाज से यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। संगठन के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम के ऐलान से पहले नड्डा के साथ पाठक की इस मुलाक़ात को संगठन की नई सूरत से जोड़कर देखा जा रहा है। वैसे दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में केंद्र व राज्य की योजनाओं के संचालन को लेकर चर्चा हुई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार हो रही प्रगति पर भी चर्चा की गई है। स्‍वतंत्र देव को 2019 में भाजपा का प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया गया था। उनका कार्यकाल 16 जुलाई को पूरा हुआ था। इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह ने जुलाई के अंत में पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद नए अध्यक्ष को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का नाम सबसे आगे था। इसके बाद नया प्रदेश अध्‍यक्ष ब्राह्मण या दलित वर्ग से होने की चर्चा तेज हुई है। इसी को लेकर ब्राह्मण और दलित समाज से कुछ नाम रेस में चलाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में जिन ब्राह्मण नेताओं का नाम है उनमें हरीश द्विवेदी, योगेंद्र उपाध्याय, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद सुब्रत पाठक का नाम शामिल है। दलित वर्ग से सांसद रमाशंकर कठेरिया और विनोद सोनकर के नाम भी चल रहे हैं।