BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

देश News

img

ममता बनर्जी के ट्विटर से भी गायब जवाहर लाल नेहरू की फोटो

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के ट्विटर प्रोफाइल में लगी तस्वीर पर विवाद शुरू हो गया है। इस तस्वीर में उन्होंने आजादी के आंदोलन से जुड़े क्रांतिकारियों की तस्वीरों को शामिल किया है। लेकिन उसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू नहीं हैं। इसे लेकर ही कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है। अब तक भाजपा पर ही कांग्रेस की ओर से जवाहर लाल नेहरू की अनदेखी के आरोप लगते थे, लेकिन अब ममता बनर्जी भी उसी क्लब में शामिल होती दिख रही हैं। ममता बनर्जी के जवाब में बंगाल कांग्रेस की ओर से एक ट्वीट किया गया है और टीएमसी पर सवाल दागा है। एक ट्विटर यूजर अभिषेक बनर्जी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस ने हमला बोला है। अभिषेक बनर्जी ने अपने ट्वीट में बेटी की ओर से तैयार एक स्केच को शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मेरी बेटी ने इतिहास की कुछ बेसिक चीजों को याद दिलाते हुए पहले स्वतंत्रता दिवस की तस्वीर शेयर की है।' इस तस्वीर में बच्ची ने पहले स्वतंत्रता दिवस का स्केच बनाया है, जिसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू भी नजर आते हैं। इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस ने टीएमसी और ममता बनर्जी को टैग किया है। कांग्रेस ने लिखा, 'एक बच्ची की ओर से ममता बनर्जी और टीएमसी को इतिहास का सबक। ऐसा इसलिए क्योंकि इन लोगों ने जानबूझकर जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर ही हटा दी।' नेहरू की तस्वीर को हटाने का विवाद कर्नाटक में भी चल रहा है। कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार ने अखबारों में एक ऐड निकालकर देश की स्वतंत्रता में योगदान देने वाले क्रांतिकारियों को याद किया गया है। लेकिन इस पोस्टर से जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर गायब थी। इसे लेकर कांग्रेस हमलवार है और भाजपा पर भेदभाव के आरोप लगा रही है। इस मामले में राज्य के विपक्षी नेता एम. सिद्धारमैया ने सीएम बोम्मई से माफी की मांग की है। सिद्धारमैया ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से प्रकाशित विज्ञापन में जवाहर लाल नेहरू का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। सीएम को राज्य के लोगों से नेहरू के अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए।